बिग बी ने क्यों बोला, 'टीम इंडिया के लिए अनलकी हूं मैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो आप जानते ही होंगे कि बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन या बिग बी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले लाइव मैच की कमेंटरी करेंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि मैं 15 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हर बार लोकप्रियता की सभी सीमाएं तोड़ देता है लेकिन सोचिए जब इस मैच में बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन की आवाज का तड़का भी लग जाए तो फिर क्या कहने।
हालांकि बिग बी यह कह चुके हैं कि वह टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की लाइव कमेंटरी अपनी आने वाली फिल्म 'शमिताभ' के प्रमोशन के लिए कर रहे है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब के बीच बच्चन साहब ने एक और बात बोली है? उन्होंने कहा है कि वह टीम इंडिया के लिए अनलकी रहे हैं। जानते हैं अगली स्लाइड में कि आखिर क्यों कहा उन्होंने ऐसा...
"अनलकी रहा हूं टीम इंडिया के लिए"
बॉलीवुड के ऐवरग्रीन शहशांह अमिताभ बच्चन खुद को टीम इंडिया के लिए अनलकी मानते हैं। उनका मानना है कि वह टीम इंडिया के ज्यादातर मैच इसलिए नहीं देखते ताकि टीम इंडिया हार न जाए।
हाल ही में रेडियों में एक कार्यक्रम के दौरान बच्चन साहब ने कहा, " मैं क्रिकेट का काफी शौकीन हूं पर जब भी टीम इंडिया के मैच देखता हूं, ज्यादातर मैचों में टीम इंडिया की हार ही होती है। इसलिए चाहने के बावजूद मैं कई बार मैच नहीं देखता"।