फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   America Olympic champion Tori Bowie dies under suspicious circumstances body found in Florida

Tori Bowie Death: अमेरिका की ओलंपिक चैंपियन टोरी बोवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फ्लोरिडा में मिला शव

Thu, 04 May 2023 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 May 2023 09:44 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से बॉवी अपने घर से बाहर नहीं दिखी थीं। इस बात की शिकायत पुलिस को मिली थी। जब पुलिस उनके घर गईं तो शव मिला। शव की पहचान टोरी बॉवी के रूप में हुई।

विज्ञापन
America Olympic champion Tori Bowie dies under suspicious circumstances body found in Florida
टोरी बॉवी - फोटो : Olympic

विस्तार

अमेरिका की स्टार एथलीट टोरी बोवी का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका शव फ्लोरिडा स्थित में घर में मिला। टोरी बोवी ने लॉन्ग जम्प में तीन ओलंपिक पदक अपने नाम किए थे। इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल हैं। तीनों पदक बोवी को 2016 में रियो ओलंपिक में मिले थे। इसके अलावा बोवी के खाते में तीन विश्व चैंपियनशिप पदक भी हैं। उन्होंने 2017 में दो स्वर्ण और 2015 में एक कांस्य पदक पर कब्जा किया था।
विज्ञापन


द गार्जियन के मुताबिक, बॉवी अपने घर ऑरलैंडो (फ्लोरिडा) में मृत पाई गईं। पिछले कई दिनों से बॉवी अपने घर से बाहर नहीं दिखी थीं। इस बात की शिकायत पुलिस को मिली थी। जब पुलिस उनके घर गईं तो शव मिला। शव की पहचान टोरी बॉवी के रूप में हुई। उनके मौत की जांच संदिग्ध के रूप में नहीं की जा रही है। बॉवी की प्रबंधन एजेंसी आइकॉन मैनेजमेंट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '' "हम बहुत दुखद समाचार साझा कर रहे हैं कि टोरी बॉवी का निधन हो गया है। हमने एक ग्राहक, प्रिय मित्र, बेटी और बहन को खो दिया है। टोरी एक चैंपियन थी।'' 
विज्ञापन


ऐसा रहा बॉवी का करियर
बॉबी के लिए 2015 से 2017 तक का समय शानदार रहा था। उन्होंने इस दौरान कई सफलताएं हासिल कीं। 2015 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बॉवी ने इसके बाद 2016 में रियो ओलंपिक में कमाल कर दिया। उन्होंने 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद रियो में ही उन्होंने अन्य स्पर्धाओं में एक रजत और एक कांस्य जीत लिया। 2017 में भी बॉवी को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉमस बाख ने जताया दुख
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने बॉवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टोरी बॉवी के अचानक निधन से हम सभी हैरान हैं। हमें गहरा दुख पहुंचा है। इस घड़ी में हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। खेल जगत ने एक सच्चा चैंपियन खो दिया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed