{"_id":"59f2fb7f4f1c1b78548b960d","slug":"amanpreet-singh-wins-bronze-medal-in-mens-50m-pistol-finals-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF वर्ल्ड कप: अमनप्रीत सिंह ने 50 मीटर पिस्टल इवेंट में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ISSF वर्ल्ड कप: अमनप्रीत सिंह ने 50 मीटर पिस्टल इवेंट में जीता कांस्य पदक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 27 Oct 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
अमनप्रीत सिंह
- फोटो : outlook india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शूटर अमनप्रीत सिंह ने शुक्रवार को आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल फाइनल्स इवेंट में ब्रोंज मेडल जीत लिया है।
नई दिल्ली में चल रही स्पर्धा के चौथे दिन अमनप्रीत सिंह ने जहां कांस्य पदक जीता, वहीं स्टार शूटर जीतू राय कुछ खास नहीं कर सके और इवेंट में आखिरी स्थान पर रहे।
सर्बिया के दामिर मिकेक ने स्वर्ण पदक जीता जबकि ओलेह ओमेल्चुक ने रजत पदक पर निशाना साधा।
याद हो कि इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशनल(ISSF) वर्ल्ड कप फाइनल्स में भारत की शानदार शुरुआत हुई थी। मिक्सड टीम इवेंट में जीतू राय और हिना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में फ्रांसीसी टीम को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा रवि कुमार 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जरूर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ खास नहीं कर पाए। वह फाइनल में पहुंचे आठ शूटरों में अंतिम स्थान पर रहे थे।

ISSF World Cup: Amanpreet Singh wins bronze medal in Men's 50m pistol finals event
— ANI (@ANI) October 27, 2017