अली की 80 मिलियन डॉलर की विरासत के लिए वारिसों में जंग
तीन बार के हैवीवेट चैंपियन मोहम्मद अली ने मुक्केबाजी से बड़ी शोहरत और पैसा कमाया। महान मुक्केबाज का 32 साल तक पर्किंसन बीमारी से लड़ने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।
अब अली की लगभग 80 मिलियन डॉलर की विरासत को लेकर उनके वारिसों में कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। अली एस्टेट से जुड़े एक सूत्र ने इसे बेहद नागवार भी बताया है।
मोहम्मद अली ने चार शादियां कीं जिनसे उनके कुल नौ बच्चे हुए जिनमें सात बेटे और दो बेटियां हैं।
सभी अपनी-अपनी दावेदारी को जायज ठहराने में लगे हैं। अली का जब निधन हुआ तो उनकी चौथी पत्नी लोनी और बेटियां समीप थीं।
वह एरिजोना के एक साधारण से दो मंजिला अस्पताल में भर्ती थे।
... लेकिन धड़कता रहा अली का दिल
अली के निधन से पहले उनकी बेटी हना अपने पिता के करीब बैठी दुआ कर रही थी। उनके मुताबिक हम सभी ने अपने आपको बेहद मजबूत कर लिया बल्कि बेटी ने तो अपने पिता के कानों में बुदबुदाया भी, ‘आप जा सकते हो डैडी , हम सब कुशलता से रहेंगे।
हम आपको बहुत प्यार करते हैं, करते रहेंगे। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया थैंक्यू।’ हना के मुताबिक हम सब उनके नजदीक थे उन्हें गले लगाया, चूमा और उनके हाथों को कसकर थाम लिया।
दुआ पढ़ी। हना ने यह भी बताया कि उनके पिता के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन दिल लगातार धड़कता रहा। आधे घंटा तक यह सिलसिला चला।
हमने किसी ने आज तक ऐसा नहीं दिखा कि शरीर के सभी अंग काम नहीं कर रहे हो लेकिन दिल धड़क रहा हो। हो सकता है कि यह उनके मजबूत जज्बे और इच्छाशक्ति की एक और कसौटी रही हो।