फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AIFF Concerned Major Setback for Indian Football as No Bids Received for ISL Commercial Rights

AIFF परेशान: भारतीय फुटबॉल के शीर्ष टूर्नामेंट ISL के लिए झटका, वाणिज्यिक अधिकारों के लिए नहीं मिली कोई बोली

Fri, 07 Nov 2025 10:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Nov 2025 10:53 PM IST
सार

एआईएफएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'इंडियन सुपर लीग के वाणिज्यिक अधिकारों के मुद्रीकरण के लिए प्रस्ताव अनुरोध (RFP) की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई बोली प्राप्त नहीं हुई।'

विज्ञापन
AIFF Concerned Major Setback for Indian Football as No Bids Received for ISL Commercial Rights
फुटबॉल - फोटो : adobestock

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के वाणिज्यिक अधिकारों के लिए कोई भी बोली प्राप्त नहीं हुई। शुक्रवार को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कोई प्रस्ताव नहीं आया।
विज्ञापन


ISL के वाणिज्यिक अधिकारों के लिए नहीं मिली बोली
एआईएफएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'इंडियन सुपर लीग के वाणिज्यिक अधिकारों के मुद्रीकरण के लिए प्रस्ताव अनुरोध (RFP) की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई बोली प्राप्त नहीं हुई।' महासंघ ने आगे बताया कि उसकी बोली मूल्यांकन समिति सप्ताह के अंत में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन


सुपर कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की तारीखें घोषित
इस बीच एआईएफएफ ने सुपर कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की तारीखों की भी घोषणा की है। सेमीफाइनल मुकाबले 4 दिसंबर को खेले जाएंगे। ईस्ट बंगाल और पंजाब एफसी के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल एफसी गोवा और मुंबई सिटी एफसी के बीच खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 7 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed