{"_id":"674c7ce5a9104105c40b2684","slug":"after-winning-the-syed-modi-international-title-pv-sindhu-said-i-will-play-for-the-next-few-years-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu: सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद सिंधू के हौसले बुलंद, कहा- अगले कुछ वर्षों तक खेलूंगी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PV Sindhu: सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद सिंधू के हौसले बुलंद, कहा- अगले कुछ वर्षों तक खेलूंगी
Sun, 01 Dec 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:42 PM IST
सार
उन्होंने कहा, मेरा मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है जो बहुत महत्वपूर्ण है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक अब भी बहुत दूर हैं। मैं निश्चित रूप से खेलूंगी, लेकिन अहम चीज चोट से मुक्त रहना और खेल का आनंद लेना है।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : @Pvsindhu1
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को कहा कि वह निश्चित रूप से अगले कुछ वर्षों तक खेलती रहेंगी और उनके दिमाग में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक बना रहेगा। सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद राहत व्यक्त की और उम्मीद जताई कि यह परिणाम उनके शानदार करियर में एक और सफल दौर की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
'मेरा मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है'
पूर्व विश्व चैंपियन ने अपने करियर के अंतिम चरण में चोट से मुक्त रहने की जरूरत पर जोर दिया। सिंधू ने कहा, इस जीत से निश्चित रूप से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। 29 वर्ष का होना कई मायनों में फायदेमंद है क्योंकि मेरे पास बहुत अनुभव है। स्मार्ट और अनुभवी होना महत्वपूर्ण है और मैं निश्चित रूप से अगले कुछ वर्षों तक खेलूंगी।
उन्होंने कहा, मेरा मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है जो बहुत महत्वपूर्ण है। लॉस एंजिलिस ओलंपिक अब भी बहुत दूर हैं। मैं निश्चित रूप से खेलूंगी, लेकिन अहम चीज चोट से मुक्त रहना और खेल का आनंद लेना है। अगर मैं फिट रहती हूं तो क्यों नहीं?

तीसरी बार जीता महिला एकल का खिताब
सिंधू ने फाइनल में चीन की विश्व नंबर 119 वू लुओ यू को 21-14, 21-16 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी बार महिला एकल का खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2017 और 2022 में भी खिताब जीता था। उन्होंने आगे कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैं जीत गई। अब बस आराम करने और जनवरी में फिर से शुरुआत करने का समय है। मुझे उम्मीद है कि यह वापसी होगी और मैं कई और जीत की उम्मीद कर रही हूं।
सिंधू ने कहा, मैं मलयेशिया, भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में आगामी टूर्नामेंट में खेलूंगी। निश्चित रूप से हमें टूर्नामेंट चुनने होंगे क्योंकि मुझे यह तय करने के लिए काफी समझदार होना होगा कि क्या खेलना है और क्या नहीं। मुझे इस मामले में बहुत समझदार होने की जरूरत है।

'मेरे लिए यह जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था'
सिंधू ने अपना आखिरी खिताब जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था। दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी ने कहा, कभी कभी जीत के बहुत करीब होते हुए भी बहुत दूर होती थी। पहले भी अच्छे मैच हुए लेकिन वे जीत में नहीं बदल पाए। मैं वापस आई और कड़ी मेहनत की। मेरे लिए यह जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था। अब मैं राहत महसूस कर रही हूं। यह साल का अंत है और जीत के साथ साल खत्म करना शानदार है।