फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Aditi Ashok and Diksha Dagar secured quota for Paris Olympics

Paris Olympics: अदिति और दीक्षा ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई, विश्व रैंकिंग के आधार पर मिला मौका

Mon, 24 Jun 2024 05:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 24 Jun 2024 05:49 PM IST
सार

अदिति के लिए यह ओलंपिक में तीसरी उपस्थिति होगी, जो किसी भारतीय के लिए सबसे अधिक है। वहीं, दीक्षा दूसरी बार खेलती नजर आएंगी। पुरुष वर्ग के शर्मा और भुल्लर के लिए यह ओलंपिक में उनकी पहली उपस्थिति होगी।

विज्ञापन
Aditi Ashok and Diksha Dagar secured quota for Paris Olympics
दीक्षा डागर और अदिति अशोक - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय गोल्फ स्टार अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने सोमवार को विश्व रैंकिंग के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। दोनों महिलाएं, पुरुष वर्ग के शुभांकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर  के साथ मिलकर 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


अदिति के लिए यह ओलंपिक में तीसरी उपस्थिति होगी, जो किसी भारतीय के लिए सबसे अधिक है। वहीं, दीक्षा दूसरी बार खेलती नजर आएंगी। पुरुष वर्ग के शर्मा और भुल्लर के लिए यह ओलंपिक में उनकी पहली उपस्थिति होगी। ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अदिति ने किया, जो टोक्यो गेम्स 2020 में चौथे स्थान पर रही थी। ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का चयन भारतीय गोल्फ संघ द्वारा किया गया।
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए योग्यता रैंकिंग द्वारा निर्धारित की जाती है, जो आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (OWGR) के माध्यम से 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों तक सीमित है। OWGR में शीर्ष 15 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए पात्र होते हैं, जिसमें एक देश से अधिकतम चार गोल्फर शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग (OGR), शीर्ष 15 खिलाड़ियों के बाद प्रत्येक देश के शीर्ष दो पात्र खिलाड़ियों तक होती है, जब तक कि शीर्ष 15 में कम से कम दो गोल्फर न हों। भारत की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी अदिति 24वें स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा ने 40वें स्थान पर आकर अपना स्थान पक्का किया। दीक्षा ओलंपिक और डेफलंपिक्स दोनों में भाग लेने वाली एकमात्र गोल्फर हैं। उन्होंने दो बार पदक जीता है। जहा वे दो बार पदक विजेता हैं।


अदिति के अलावा दीक्षा ने लेडीज यूरोपियन टूर जीता है। ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं और 18 वर्ष की आयु में ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed