{"_id":"66a509fbca8734dfa20e930f","slug":"ace-indian-shuttler-lakshya-sen-beats-kevin-cordon-of-guatemala-in-straight-games-in-olympic-debut-match-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने एकतरफा अंदाज में जीत के साथ की शुरुआत, इस खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: लक्ष्य सेन ने एकतरफा अंदाज में जीत के साथ की शुरुआत, इस खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया
Sat, 27 Jul 2024 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:24 PM IST
सार
2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन का ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम के जुलियन कारागी से सामना होगा।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : Olympic Khel
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के मैच में केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराकर विजयी शुरुआत की। ग्रुप एल के मुकाबले में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी कॉर्डन के खिलाफ लक्ष्य का प्रदर्शन दमदार रहा। हालांति, गुआटेमाला के इस खिलाड़ी ने दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को दूसरे गेम में टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन अंत में लक्ष्य ने वापसी करते हुए इस गेम को भी अपने नाम मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।
विज्ञापन
कारागी से होगा सामना
2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन का ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम के जुलियन कारागी से सामना होगा।
2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन का ग्रुप के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम के जुलियन कारागी से सामना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गेम में लक्ष्य ने किया दमदार प्रदर्शन
अपने पहले ओलंपिक में हिस्सा ले रहे 22 वर्षीय लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए लगातार पांच अंक जुटाकर 5-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-2 से आगे था। ब्रेक के बाद भी लक्ष्य ने दबदबा बनाए रखा और स्कोर 18-5 तक पहुंचाया। लक्ष्य ने 19-8 के स्कोर पर क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 12 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर केविन ने कोर्ट से बाहर शॉट मारकर पहला गेम भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया।

केविन ने की वापसी
केविन ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई। केविन लक्ष्य की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गए। लक्ष्य ने इस दौरान कई शॉट नेट पर और बाहर मारे। गुआटेमाला के खिलाड़ी ने कुछ दमदार स्मैश और अच्छे शॉट लगाकर बढ़त को 15-8 किया। लक्ष्य ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 16-20 के स्कोर पर लगातार छह अंक के साथ 22-20 से गेम और मैच जीत लिया।