फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   4 Indian shuttlers, including Saina, advance in Denmark Open

साइना, सिंधू, कश्यप, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/ओडेनसे
एजेंसी/ओडेनसे Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
4 Indian shuttlers, including Saina, advance in Denmark Open
डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के चार शटलर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची जबकि परुपल्ली कश्यप और के श्रीकांत ने भी पुरुष सिंगल्स के अंतिम आठ में जगह बनाई।  

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने मिनात्सु मितानी को 21-12, 21-10 से हराया जबकि दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता सिंधू ने रूस की कसेनिआ पोलिकार्पोवा को 21-17, 21-19 से हराने में महज 31 मिनट का समय लिया।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों में श्रीकांत ने चीनी ताइपे के जेन हाओ हसु को 21-12, 21-15 से हराया जबकि कश्यप ने इंडोनेशिया के डिओनीसिअस हायोम रुमबाका को 21-17, 17-21, 22-20 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर 10 सिंधू ने पहले सेट में 4-0 की बढ़त से शुरुआत की और अंतर को बरकरार रखते हुए यह सेट 21-17 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में दोनों ही प्रतिद्वंद्वी 2-2 से बराबरी पर थे लेकिन सिंधू ने सर्विस ब्रेक करते हुए स्कोर 19-15 पहुंचा दिया।


इसके बाद रूसी बाला ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर 19-20 कर दिया लेकिन सिंधू ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए यह सेट 21-19 से अपने नाम किया।

पुरुषों सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में श्रीकांत आसानी से जीतने में कामयाब रहे लेकिन ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता कश्यप को जीत के लिए पसीना बहना पड़ा। उन्हें इंडोनेशियन शटलर से संघर्षपूर्ण चुनौती मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed