{"_id":"6724fbd62900a061a7082a11","slug":"3-year-old-boy-anish-sarkar-becomes-youngest-rated-chess-player-know-details-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! तीन साल की उम्र में अनीश सरकार ने हासिल की फिडे रेटिंग, बनाया बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! तीन साल की उम्र में अनीश सरकार ने हासिल की फिडे रेटिंग, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Fri, 01 Nov 2024 09:33 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:33 PM IST
सार
उन्हें फिडे रेटिंग में 1555 की प्रारंभिक रेटिंग मिली। उन्होंने इस तरह भारत के ही तेजस तिवारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिन्होंने पांच साल से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
अनीश सरकार
- फोटो : @KhelNow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहां छोटी उम्र के अधिकतर बच्चे कार्टूनों को देखने या केवल खिलौनों के साथ खेलने में लीन रहते हैं, वहीं अनीश सरकार शतरंज की बिसात पर अपना दिमाग दौड़ाते हैं जिससे शुक्रवार को उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर दिया। उत्तरी कोलकाता में रहने वाले अनीश महज तीन साल, आठ महीने और 19 दिन की उम्र में फिडे रेटिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
कोलकाता में हुआ जन्म
अनीश का जन्म 26 जनवरी 2021 को हुआ था। उन्होंने अक्तूबर में पश्चिम बंगाल राज्य अंडर-नौ ओपन प्रतियोगिता से प्रतिस्पर्धी शतरंज में डेब्यू किया। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पहली प्रतियोगिता में ही प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संभावित आठ में से 5.5 अंक हासिल किए।

इन दो को अनीश ने दी मात
इस बीच उन्होंने दो रेटेड खिलाड़ियों - अरव चटर्जी और अहिलान बैश्य को हराया। वह कुल मिलाकर 24वें स्थान पर रहे। इस बीच, उन्हें भारत के नंबर एक खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ खेलने का मौका भी मिला।

तेजस तिवारी के रिकॉर्ड को तोड़ा
अनीश को इसके बाद पश्चिम बंगाल राज्य अंडर-13 ओपन में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने पांच रेटेड खिलाड़ियों का सामना करने की अर्हता पूरी की। इस तरह से उन्हें फिडे रेटिंग में 1555 की प्रारंभिक रेटिंग मिली। उन्होंने इस तरह भारत के ही तेजस तिवारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिन्होंने पांच साल से कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।