फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   2189 Khelo India athletes will get 30 thousand from SAI as pocket allowance total budget Rs 6.52 crore

Khelo India Games: खेलो इंडिया के खिलाड़ियों को जेब खर्च भी देगा साई, 2189 खिलाड़ियों के लिए 6.52 करोड़ का बजट

Wed, 15 Jun 2022 11:57 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 AM IST
सार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में भाग लेने वाले 2189 खिलाड़ियों को भारत खेल प्राधिकरण की तरफ से जेब खर्च दिया जाएगा। इसके लिए खेल प्राधिकरण कुल 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा। 
 

विज्ञापन
2189 Khelo India athletes will get 30 thousand from SAI as pocket allowance total budget Rs 6.52 crore
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले 2189 खिलाड़ियों के लिए 6.52 करोड़ की राशि आवंटित की है। ये पैसे अप्रैल से जून तक के समय में जेब खर्च के रूप में खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। साई एक खिलाड़ी के जेब खर्च के लिए 29785 रुपये खर्च कर रहा है। ये पैसे सभी 21 श्रेणियों के खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जिसमें पैरा एथलीट भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


साई की तरफ से बताया गया कि वार्षिक खेलो इंडिया स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 6.28 लाख की आर्थिक मदद हर उस खिलाड़ी को दी गई है, जो किसी मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास कर रहा है। इसमें 1.20 लाख का जेब खर्च भी शामिल है। 
विज्ञापन


जेब खर्च के लिए मिलने वाले सालाना 1.20 लाख रुपये सीधे खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे। वहीं, बाकी का पैसा खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, खाने, रहने और शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। खिलाड़ी को खेलो इंडिया एकेडमी में ही रहना होगा, जहां उसे ट्रेनिंग दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाने का किराया भी देगा साई
साई की तरफ से दिए जाने खर्च में घर जाने के लिए लगने वाला किराया भी शामिल है। इसके अलावा घर में खाने का पैसा और खिलाड़ी के बाकी खर्चे भी साई ही वहन करेगा। खेलो इंडिया टैलेंत डेवलपमें स्कीम के तहत इसके लिए पैसा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed