फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   2022 Birmingham Commonwealth Games Queen’s Baton Relay Torch arrives in India

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल दिल्ली पहुंची, यहां से सिंगापुर के लिए रवाना होगी

Mon, 10 Jan 2022 09:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

क्वीन्स मशाल 10 जनवरी 2022 को दिल्ली पहुंची और बांग्लादेश ओलंपिक संघ के महानिदेशक हामिद इसे बांग्लादेश से लेकर आए।

विज्ञापन
2022 Birmingham Commonwealth Games Queen’s Baton Relay Torch arrives in India
क्वींस मशाल के साथ अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त होने वाले 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस मशाल (बेटन) सोमवार को राजधानी पहुंची। क्वींस मशाल रिले 12 जनवरी को राजधानी, 14 को बेंगलुरु और 15 जनवरी को भुवनेश्वर में रहेगी। मशाल के साथ ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश भी है। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर आईओए के संयुक्त सचिव और क्वींस मशाल रिले समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इसकी अगवानी की। मशाल 16 जनवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा- बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वीन्स मशाल 10 जनवरी 2022 को दिल्ली पहुंची और बांग्लादेश ओलंपिक संघ के महानिदेशक हामिद इसे बांग्लादेश से लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Commonwealth Games 2022: India to host Queen’s Baton Relay in January

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर आईओए के संयुक्त सचिव और क्वीन्स मशाल रिले समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ मुकेश कुमार, हरिओम कौशिक, भारतीय टेबिल टेनिस महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रेम वर्मा और दिल्ली ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप वत्स के साथ मशाल के स्वागत के लिए मौजूद थे।


रिले का आयोजन 13 जनवरी को अहमदाबाद में भी होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। संबंधिक राज्यों और केंद्र सरकार के कोविड-19 नियमों को लागू करते हुए मशाल रिले का आयोजन किया जाएगा। मशाल 16 जनवरी को सिंगापुर के लिए रवाना होगी।

भारत में रवि दाहिया ने की रिले की शुरुआत
पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को राजधानी में सांकेतिक दौड़ के साथ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वींस बैटन रिले के भारतीय चरण की शुरुआत की। दहिया ने कहा,"बैटन रिले का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मेरी तैयारियां बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। मैं बर्मिंघम में स्वर्ण पदक जीतने को लेकर आश्वस्त हूं।"  क्वींस बैटन रिले में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्स एलिस भी उपस्थित थे। क्वींस बैटन रिले अब 14 जनवरी को बेंगलुरु और 15 जनवरी को भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed