फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   16 year old Jiya Rai created history, world's youngest and fastest para swimmer to cross the English Channel

Jiya Rai: 16 साल की जिया ने रचा इतिहास, इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे युवा और सबसे तेज पैरा तैराक

Tue, 30 Jul 2024 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 11:43 AM IST
सार

जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच 17 घंटे और 25 मिनट के समय में इंग्लैंड के एबट्स क्लिफ से फ्रांस के प्वाइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। उन्होंने 34 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन
16 year old Jiya Rai created history, world's youngest and fastest para swimmer to cross the English Channel
जिया राय - फोटो : Pixabay PTI

विस्तार

‘ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर’ से पीड़ित मुंबई की 16 वर्षीय जिया राय इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 28-29 जुलाई को हासिल की। जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच 17 घंटे और 25 मिनट के समय में इंग्लैंड के एबट्स क्लिफ से फ्रांस के प्वाइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया। उन्होंने 34 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन


वह मुंबई में सेवारत नौसेना के मदन राय की बेटी हैं। पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) ने युवा पैरा तैराक को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पश्चिमी नौसेना कमान ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'डब्ल्यूएनसी के सभी कर्मचारी जिया राय को इंग्लिश चैनल को सफलतापूर्वक अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं।'
विज्ञापन


जिया ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
जिया ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें पहले पाक खाड़ी में तैरना शामिल है। अपनी सभी अक्षमताओं के बावजूद, जिया सात महासागरों को तैरने वाली दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की पैरा तैराक बनने के मिशन पर हैं। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक स्थिति है जिसका प्रभाव इस बात पर पड़ता है कि लोग दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं, संवाद करते हैं, सीखते हैं और व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिया की कई और उपलब्धियां
जिया ने इतनी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल किया है, जैसे दिसंबर 2022 में, उसने 1,100 किलोमीटर तैराकी की। यह मुंबई से गोवा तक छह सदस्यीय रिले टीम के हिस्से के रूप में किया गया था और 11 दिन, 22 घंटे और 13 मिनट में वसई किले तक वापस लाया गया था। वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकमात्र महिला प्रतिभागी थीं।


पश्चिमी नौसेना कमान के अनुसार, जिया ने श्रीलंका में स्थित तलाईमन्नार से लेकर भारत में स्थित धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया है। वह 13 घंटे 10 मिनट के भीतर 29 किलोमीटर की दूरी तय करने में सफल रहीं और 20 मार्च, 2022 को विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसलिए, वह पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला एथलीट बन गईं। जिया राष्ट्रीय और राज्य ओपन वाटर सी-स्विमिंग चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed