फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   16 year old Indian Grand Master Donnarumma Gukesh defeats Magnus Carlsen in Aimchess Rapid chess

Chess: 16 साल के डोनारुम्मा गुकेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Mon, 17 Oct 2022 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Oct 2022 10:59 AM IST
सार

इस जीत के साथ 16 साल के गुकेश 12 राउंड के बाद 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पोलैंड के यान क्रिस्तोफ डूडा हैं। उनके 25 अंक हैं। वहीं, अजरबैजान के शखरियार मेमेदियारोव 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
16 year old Indian Grand Master Donnarumma Gukesh defeats Magnus Carlsen in Aimchess Rapid chess
डोनारुम्मा गुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमचेस रैपिड ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट में भारत 16 साल के डोनारुम्मा गुकेश ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर रिकॉर्ड बनाया। गुकेश विश्व चैंपियन के रूप में कार्लसन को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश ने नौवें दौर के मुकाबले में कार्लसन को हराया। इससे पहले रविवार को कार्लसन को इसी टूर्नामेंट में भारत के 19 साल के अर्जुन एरिगैसी ने भी हराया था।
विज्ञापन


Aimchess Rapid: Gukesh youngest-ever to beat Carlsen, Duda leads | ChessBaseगु
विज्ञापन

गुकेश और कार्लसन के बीच मैच के दौरान का स्क्रीन शॉट

इस जीत के साथ 16 साल के गुकेश 12 राउंड के बाद 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पोलैंड के यान क्रिस्तोफ डूडा हैं। उनके 25 अंक हैं। वहीं, अजरबैजान के शखरियार मेमेदियारोव 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गुकेश ने 29 चालों में ही वर्ल्ड चैंपियन को शिकस्त दे दी।

GM Gukesh wins Gijon Chess Masters; inches closer to breaking 2700 rating  barrier
गुकेश

गुकेश ने 16 साल, चार महीने और 20 दिन की उम्र में कार्लसन को हराया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही आर प्रगनानंदा के नाम था। उन्होंने इस साल फरवरी में एयरथिंग्स मास्टर्स में वर्ल्ड नंबर वन कार्लसन को 16 साल, छह महीने और 10 दिन की उम्र में हराया था। तब प्रगनानंदा ने 39 चालों में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण जीत के बाद गुकेश ने कहा- मैग्नस को हराना हमेशा खास होता है, लेकिन मुझे उस मैच में खुद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं लगा। गुकेश को राउंड 10 में झटका लगा जब वह डूडा से हार गए, लेकिन अगले दो राउंड में मामेदयारोवा और एरिक हैनसेन को हराकर शानदार वापसी भी की।  

इससे पहले भारत के एरिगैसी ने कार्लसन को सातवें राउंड में हराया था। 19 साल के एरिगैसी पहले दौर में हमवतन विदित गुजराती से हार गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की थी। एरिगैसी के पास फिलहाल गुकेश के जितने अंक (21) हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। 

Indian GM Erigaisi shocks World champ Magnus Carlsen - Rediff Sports
एरिगैसी

एरिगैसी ने प्रीलिमिनरी के तीसरे दिन की शुरुआत मामेदयारोव के खिलाफ हार के साथ की और फिर हैनसेन और प्रतिभाशाली जर्मन विंसेंट कीमर को हराया। हालांकि, 12वें दौर में एरिगैसी को साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आदित्य मित्तल के हाथों मिली हार ने अच्छे दिन को बिगाड़ दिया।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में विदित संतोष गुजराती, आदित्य मित्तल और पी हरिकृष्णा प्रभावित करने में विफल रहे हैं। विदित 14 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। वहीं, आदित्य 12 अंकों के साथ 12वें स्थान पर हैं। हरिकृष्णा 15वें स्थान पर हैं। वहीं, वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed