{"_id":"96095b3a-22ab-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"14-kg-gold-olympic-distributed-among-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक विजेताओं के बीच बंटेगा 14 किलो सोना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक विजेताओं के बीच बंटेगा 14 किलो सोना
लखनऊ/खेल डेस्क
Updated Tue, 30 Oct 2012 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा इंडिया परिवार अपनी घोषणाओं के अनुरूप लंदन ओलंपिक विजेताओं को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को होने वाले समारोह में सम्मानित करेगा तथा उनके बीच 14 किलो सोना बांटेगा। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सहारा इंडिया परिवार ने लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को पांच किलो, रजत जीतने वाले को तीन किलो तथा कांस्य जीतने वाले को दो किलो सोना ईनाम में देने की घोषणा की थी। लंदन ओलंपिक में कुश्ती में सुशील कुमार तथा निशानेबाजी में विजय कुमार ने रजत पदक जीता जबकि बैडमिंटन में साइना नेहवाल, महिला मुक्केबाजी में मैरीकॉम, कुश्ती में योगेश्वर दत्त तथा निशानेबाजी में गगन नारंग ने कांस्य जीता था।
विज्ञापन