{"_id":"686eac2b3c49d47fd803cd37","slug":"12th-phase-of-pro-kabaddi-league-will-start-from-august-29-haryana-steelers-will-try-to-defend-the-title-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kabaddi: प्रो कबड्डी लीग के 12वें चरण का 29 अगस्त से होगा आगाज, हरियाणा स्टीलर्स करना चाहेगी खिताब का बचाव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Kabaddi: प्रो कबड्डी लीग के 12वें चरण का 29 अगस्त से होगा आगाज, हरियाणा स्टीलर्स करना चाहेगी खिताब का बचाव
Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:21 PM IST
सार
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि इसका 12वां चरण 29 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
हरियाणा स्टीलर्स
- फोटो : https://www.prokabaddi.com/
विस्तार
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि इसका 12वां चरण 29 अगस्त से शुरू होगा। नए सत्र में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी। आयोजकों ने कहा कि, हाल में संपन्न नीलामी से सभी 12 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों को मजबूत किया है और आगामी सत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी जिससे दर्शकों का मनोरंजन होगा।
लीग के आयोजक ‘मशाल स्पोर्ट्स’ ने कहा कि मैचों के लिए स्थलों और अन्य चीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। लीग के 12वें सत्र की नीलामी 31 मई और एक जून को मुंबई में हुई जिसमें रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध हासिल किए।
विज्ञापन
लीग के आयोजक ‘मशाल स्पोर्ट्स’ ने कहा कि मैचों के लिए स्थलों और अन्य चीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। लीग के 12वें सत्र की नीलामी 31 मई और एक जून को मुंबई में हुई जिसमें रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध हासिल किए।
विज्ञापन