फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Vidur Niti in Hindi remember these 4 things always

Vidur Niti: कोरोना के इस संकट में बहुत उपयोगी हैं महात्मा विदुर की ये 4 बातें

Sat, 05 Dec 2020 08:30 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 05 Dec 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi remember these 4 things always
विदुर नीति - फोटो : Social Media

कोरोना के इस संकट काल में महात्मा विदुर की ये चार बातें बेहद ही उपयोगी हैं। महात्मा विदुर ने विदुर नीति में लोगों और समाज के कल्याण के लिए बहुत ही कारगर बातें बताई हैं। विदुर महाभारत काल के अहम पात्र थे। वे बेहद विद्वान थे। कहते हैं भीष्म पितामह भी उनसे सलाह लेते थे। विदुर की इन नीतियों से मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों को आसानी से पार कर सकता है।

विज्ञापन

ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।
परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।


इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और दूसरों पर निर्भर रहने वाले सदा दुखी रहते हैं। ऐसे छह दोष वाले व्यक्ति जीवनभर अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टौ गुणा: पुरुषं दीपयन्ति, प्रज्ञा च कौल्यं च दम: श्रतुं च।
पराक्रमश्चबहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।


महात्मा विदुर के अनुसार बुद्धि, कुलीनता, संयम, ज्ञान, बहादुरी, कम बोलना, दान और दूसरे के उपकारों को याद रखने वाले ऐसे आठ गुण वाले लोगों का समाज में अधिक सम्मान होता है।
विज्ञापन

षड् दोषा: पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता।
निद्रा तन्द्रा भयं क्रोध आलस्यं दीर्घसूत्रता।।


विदुर नीति के इस श्लोक में विदुर कहते हैं कि जिन लोगों में नींद, आलस, डर, गुस्सा, तंद्रा और किसी कार्य में देरी करना ऐसे छह दोष होते हैं वे कभी भी सफलता की सीढ़ियों पर नहीं चढ़ पाते हैं।

येऽर्थाः स्त्रीषु समायुक्ताः प्रमत्तपतितेषु च।
ये चानार्ये समासक्ताः सर्वे ते संशयं गताः।।


विदुर नीति के इस श्लोक में विदुर धन के महत्व को बता रहे हैं। विदुर कहते है कि स्त्री, आलसी, पापी और अधर्मी मनुष्य को धन बेहद सोच-समझकर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed