फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   surya vrat for sade sati

इस एक व्रत से कम हो जाता है साढ़ेसाती का प्रभाव, हर हफ्ते करने से मिलेगा दुगना पुण्य

Sat, 13 May 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 13 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
surya vrat for sade sati
शनिदेव

शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते ही लोगों में एक डर दिखने लग जाता है और डर दिखे भी क्यों ना। साढ़ेसाती मतलब साढ़े सात साल व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी पर साढ़ेसाती लगने के बाद आर्थिक परेशानी से लेकर शारीरिक परेशानी, बनते कामों का बिगड़ना, पूरे कर्ज में डूब जाना जैसी कई परेशानियां एक के बाद एक आने लगती है।

विज्ञापन


हालांकि साढ़ेसाती में गिनती के कुछ ऐसे भी लोग होते है, जिन्हें इसमें शुभ फल मिलता है। वैसे अधिकतर मामलों में साढ़ेसाती हमेशा ही अशुभ फल देता है।  हालांकि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय भी है जिसे सूर्यव्रत को अहम माना जाता है। 
विज्ञापन


- किसी भी रविवार को सूर्यव्रत का प्रारम्‍भ किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें जिस रविवार को इस व्रत को शुरू करें उससे पहले वाले दिन शनिवार को दो नागबेल के पत्ते, सुपारी, लाल फूल, और तांबे का पैसा लेकर हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें अर्पित करें।  सूर्यव्रत को 121 रविवार करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

surya vrat for sade sati
भगवान सूर्य

- हर रविवार को नहाकर सूर्य प्रतिमा का पूजा करें और अनार का भोग लगाएं। अनार ना होने की स्थिति में घी, शक्कर का भी भोग लगा सकते हैं।

- व्रत वाले दिन दो नागबेली के पान, एक सुपारी, 33 रुपये दक्षिणा और कुछ लाल रंग के फल का दान किसी ब्राह्मण को करें। रविवार को पूरे दिन का उपवास रखें और रात में ही खाना खाएं।

- 121 रविवार पूरे होने पर 122वें रविवार को इस व्रत का उद्यापन करें और ब्राह्मण को भोजन कराएं।

- इस व्रत को करने से नौकरी में चल रही कठिनाई दूर होती है। विवाह में आ रही बाधा, बीमारी आदि दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed