फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Story of a software engineer which got the benefit of her talent

एक ऐसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जिसे कंपनी में अपनी प्रतिभा, धैर्य और सूझ-बूझ का लाभ मिला

Sat, 24 Feb 2018 03:14 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Story of a software engineer which got the benefit of her talent
फाइल फोटो
रिया और सिडनी एक बड़ी आईटी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत थीं। दोनों कॉलेज के समय से एक दूसरे को जानती थीं। हालांकि दोनों के प्रोजेक्ट अलग-अलग थे, लेकिन ऑफिस में दोनों की सीटें आसपास ही थीं। रिया एक बड़ी एयरलाइन कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा कोड बना रही थी। 
विज्ञापन


वह पिछले कई महीनों से इस कोड पर काम कर रही थी। कोड बनकर तैयार था, लेकिन न जाने क्यों, एक जगह पर आकर बार-बार अटक जाता था। रिया ने सारे तरीके आजमा कर देख लिए, लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा था। सिडनी बार-बार रिया को प्रोत्साहित करती रहती थी। लेकिन उसे कोई सफलता नहीं प्राप्त हो रही थी। 
विज्ञापन


रिया की पूरी टीम अपना गुस्सा रिया पर निकाल रही थी। इसी बीच रिया को एक दूसरी कंपनी से नौकरी का ऑफर आया। रिया का दिल कह रहा था कि सब कुछ छोड़कर वह दूसरी कंपनी में चली जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसे बेहतर वेतन और बेहतर ओहदा, सब मिलेगा। लेकिन सिडनी ने रिया को समझाया कि अगर वह काम अधूरा छोड़कर जाएगी, तो कोई और उस काम को पूरा नहीं कर पाएगा, क्योंकि पूरा कोड रिया ने ही लिखा है। और फिर रिया की सारी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। सिडनी के कहने पर रिया ने एक बार फिर से कोशिश की। 

लेकिन उसी दिन रिया की उसकी टीम के एक सदस्य से बहस हो गई, और वह कंपनी छोड़कर चली गई। रिया के बाद वह काम सिडनी को मिल गया, क्योंकि सिडनी उस कोड के बारे में थोड़ा बहुत जानती थी, जो उसे रिया ने बताया था। 


सिडनी ने दो दिन में उस कोड की सारी गड़बड़ियां ठीक कर दीं और वह कोड चलने लगा। वह कोड कंपनी के सबसे अच्छे बने कोड में से माना जाने लगा। चूंकि वह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए बहुत महत्व रखता था, इसलिए उसे कोड करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिडनी को प्रमोशन मिला और उसका वेतन बीस प्रतिशत बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed