फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   preperation for death

मरने से दो साल पहले ही उसने कर ली मरने के बाद की तैयारी

Sat, 14 Feb 2015 03:51 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
preperation for death

एक इंसान मृत्यु के निकट था। उसकी इच्छा यह जानने की हुई कि उसे मरने के बाद कहां दफनाया जाएगा। किस ताबूत में दफनाया जाएगा। वहां किस तरह के फूल रखे जाएंगे।

विज्ञापन


उसने अपने जीवन के अंतिम दो वर्ष दफनाने की जगह ढूंढने में लगा दिए। एक दुकान में जाकर उसने अपने लिए ताबूत चुना।

उसने सोचा उसकी मृत्यु के बाद यही उसका घर होगा। मृत्यु से पहले उसने इसे देख लिया है। वह फूलों की दुकान पर गया।

उसे अभिमान हुआ कि उसने उन फूलों को देख लिया था जबकि कोई भी मृतक और दफनाया गया व्यक्ति उन्हें कभी नहीं देख पाता है।

उसी क्षण वह व्यक्ति ढेर हो गया और मर गया

preperation for death

तब उसने अपने परिवार और मित्रों की एक सभा बुलाई। और उन्हें अपनी निजी वस्तुएं बांट दी। अंत में उसने अपने पुत्र को अपनी वसीयत सौंप दी। उसी क्षण वह व्यक्ति ढेर हो गया और मर गया। इस वयक्ति ने अपने जीवन के अंतिम दो वर्ष अपने शरीर को मृत्यु के लिए तैयारी में लगाए।

पर उसने अपनी आत्मा को तैयार करने के लिए कुछ भी नहीं किया। हममें से अनेक लोग इस व्यक्ति से अलग नहीं है। जीवन के अंतिम दो वर्ष इस बात पर विचार करने में लगा दिए कि मृत्यु के बाद उसके शरीर को कहां और कैसे रखा जाएगा। पर उसने अपनी आत्मा को शाश्वत जीवन के लिए तैयार करने के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed