फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   only one man in vrindavan meera bai

'मैंने तो सुना है कि वृंदावन में सिर्फ एक पुरूष हैं...'

Fri, 28 Sep 2012 05:12 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 28 Sep 2012 05:12 PM IST
विज्ञापन
 only one man in vrindavan meera bai
वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली रही है। ऐसा माना जाता है कि वृंदावन के कण-कण में श्री कृष्ण समाये हुए हैं। ऐसे स्थान के बारे में यह कहा जाए कि "यहां सिर्फ एक पुरूष है और शेष सभी स्त्रियां", तो सुनकर आप शायद हैरान हो जाएंगे। लेकिन यह पूरी तरह सच है, और यह हम नहीं कृष्ण की अनन्य भक्त मीरा कहती हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एक बड़ी ही सुंदर कथा है। एक बार मीरा द्वारिका से वृंदावन आयी। इनके साथ साधु-संतों की टोली थी जिसमें कई स्त्रियां भी थी। शाम हो जाने के कारण सभी ने आगे जाना उचित नहीं समझा। मीरा ने कहा पास ही जीव गोस्वामी जी का आश्रम है। सभी लोग जीव गोस्वामी के आश्रम पहुंचे। गोस्वामी जी के सेवक ने मीरा की टोली को आश्रम के बाहर ही रोक दिया। सेवक ने कहा कि गोस्वामी जी किसी स्त्री से नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन


सेवक की बात सुनकर मीरा मुस्कुरायी और एक पत्र लिखकर सेवक को दिया। सेवक उस पत्र को लेकर गोस्वमी जी के पास पहुंचा। पत्र पढ़ते ही गोस्वामी जी दौड़कर बाहर आये और मीरा से क्षमा मांगने लगे। मीरा ने पत्र में लिखा था, 'मैंने तो सुना है कि वृंदावन में सिर्फ एक पुरूष हैं श्री कृष्ण बाकि सभी तो गोपी भाव से श्री कृष्ण की भक्ति करते हैं। मुझे नहीं पता है कि कृष्ण के अलावा कोई दूसरा पुरूष भी वृंदावन में मौजूद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा के इस कथन का सार गीता में भी मिलता है। श्री कृष्ण कहते हैं, 'यह संसार प्रकृति अर्थात स्त्री है और मैं परमात्मा ही एक मात्र पुरूष हूं। मैं ही प्रकृति में बीज की स्थापना करके सृष्टि चक्र का संचालन करता हूं। इसलिए स्त्री और पुरूष का भेद करना मूर्खता है। मृत्यु के बाद स्त्री हो अथवा पुरूष सभी लिंग भेद से मुक्त हो जाते हैं।'


भगवान शिव का अर्धनारीश्वर रूप भी यह ज्ञान देता है कि स्त्री और पुरूष का भेद अज्ञानता है। जो इनमें भेद करता है वह ईश्वर का अपमान करता है। ईश्वर को पाने के लिए जरूरी है कि स्त्री-पुरूष का भेद-भाव त्याग कर सभी में समभाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed