फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   new Ideas always get the way to enjoy good and happiness life

सीख: नए विचारों से ही मिलती है जीवन जीने की राह

Mon, 18 Dec 2017 08:34 AM IST
अमर उजाला संपादकीय डेस्क
अमर उजाला संपादकीय डेस्क Updated Mon, 18 Dec 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
 new Ideas always get the way to enjoy good and happiness life

किसी भी कार्य को शुरू करने की पहली सीढ़ी होती है, विचार। एक विचार, व्यक्ति के जीवन की दशा एवं दिशा दोनों बदल सकता है। सबसे मुश्‍किल है विचार के अनुसार काम करना। स्वामी विवेकानंद का कहना है, 'मन में एक विचार लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो, उसके बारे में सोचो, उसके ही सपने देखो और उस विचार को जियो। आपका मन, आपके शरीर का हर अंग और मांसपेशियां, सभी उस विचार में हों और दूसरे अन्य विचार उसे भटका न पाएं। यही सफलता का रास्ता है।' किसी विचार को सफलता में तब्दील करने की राह में कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


 पढ़ें- सीख: हमारा नजरिया ही हमारा भविष्य तय करता है
विज्ञापन


कहें, हां मैं कर सकता हूं
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे, जो सोचते हैं 'मैं यह नहीं कर सकता'। दूसरे वे, जो कहते हैं, 'हां, मैं कर सकता हूं'। जब कोई इस विचार के साथ अपनी सफलता की मंजिल को तय करता है कि हां, मैं यह कर सकता हूं, तो उसके लिए रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकारना मुश्‍किल नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निराशावादी नहीं, बनें आशावादी
जीवन में विचारों का महत्व बहुत है, लेकिन कैसे विचार हमें सफल बना सकते हैं? किन विचारों को अपनाना चाहिए, किनसे बचना चाहिए? इसका निश्चय करना भी जरूरी है। विचार दो प्रकार के होते हैं- सकारात्मक और नकारात्मक। हालांकि, हर कोई अपने काम की शुरुआत तो सकारात्मक सोच के साथ ही करता है, लेकिन बीच में आने वाली परेशानियों से हार जाता है। यहीं पर जरूरत है सोचने की। कभी भी सकारात्मकता पर नकारात्मकता को हावी न होने दें। यदि आप असफल होते हैं, तो असफलता के कारण को जानने का प्रयास करें। उस गलती को न दोहराते हुए, उसमें आगे बढ़ने का प्रयास करें। निराशावादी नहीं, आशावादी बनें। निराशावादी व्यक्ति को हर अवसर में कठिनाई दिखती है, वहीं आशावादी व्यक्ति को हर कठिनाई में अवसर दिखता है। आशावादी होने का मतलब यह नहीं है कि आप समस्याओं के प्रति जागरूक ही न हों। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सकारात्मकता के साथ उसके नकारात्मक पक्षों पर भी विचार करें। 

अमर उजाला के खुला पन्ना से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed