फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   navratra tantra mantra sadhna

तंत्र साधना और सिद्घियां हासिल करने वाले करते हैं इस दिन का इंतजार

Mon, 23 Mar 2015 10:49 AM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
navratra tantra mantra sadhna

नवरात्रि में देवशक्तियां स्वर्ग से धरती पर उतरती और अपने माध्यम चुनती हैं। संस्कारी आत्माओं के भीतर समुद्र मंथन जैसी हलचलें उभरती हैं। वे  उन्हें अर्जित व्यवस्थित कर लेती हैं और वैसी ही रत्नराशि जैसी सिद्धियां पा लेती हैं। वे अनुभव करती हैं कि सूक्ष्म जगत के दिव्य प्रवाह चेतना को प्रभावित करते हैं। सूर्य के उदय और अस्त होते समय आकाश में लालिमा छाई रहती है।

विज्ञापन


उस अवधि के पूरा होते ही वह दृश्य भी तिरोहित होने लगता है। इसे काल प्रवाह का उत्पादन कह सकते हैं। ऐसे अप्रत्याशित अवसर तो यदाकदा ही आते हैं पर नवरात्रि के दिनों अनायास ही ऐसी हलचलें उठती हैं, लगता है मानो अदृश्य से अप्रत्याशित अनुदान बरस रहा हो।
विज्ञापन


ऐसे ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ऋषियों, मनीषियों ने नवरात्रि में साधना का अधिक महत्व बताया है। इस बात पर जोर दिया है कि दूसरे अवसरों पर नहीं हो सके तो भी नवरात्रि में आध्यात्मिक तप साधना तो करना ही चाहिए। तंत्र विज्ञान के अधिकांश कर्म इन्हीं दिनों संपन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर की ही प्रतीक्षा करते हैं मांत्रिक और तांत्रिक

navratra tantra mantra sadhna

वाम मार्गी साधक अभीष्ट मंत्र सिद्ध करने के लिए इस अवसर की ही प्रतीक्षा करते हैं। इन दिनों विशेष संभावना रहती है कि अदृश्य लोकों से बरसने वाले उस अनुदान को पाकर देव मानवों का समुदाय अधिक प्रखर हो जाए।

नवरात्रि पर्व का, ऋतु संध्या का-मुहूर्त विज्ञान की दृष्टि से ही नहीं, साधना पद्धति के कारण भी महत्त्व है। जो लोग दैनिक उपासना  नहीं करते, उनसे भी अपेक्षा की जाती है कम से कम इन दिनों तो कुछ नियम निभाएं। इन अभ्यासों के लिए भी कई प्रकार की सरल साधनाओं की विशेष व्यवस्था की जाती है। साधना उपासना का कम ज्यादा होना उतना महत्वपूर्ण नहीं हैं, जितना उनका नियमित होना।

नियमित साधना को अनुष्ठान भी कहते हैं। उसके साथ व्रत नियमों का अनुशासन जुड़ जाने से वे अनुष्ठान पुरश्चरण बन जाते हैं। उपासना से आत्म कल्याण की और जीवन साधना की प्रगति इसी निष्ठा और नियमितता के सहारे संपन्न होती रही है।

सज्जनों की संगठित सृजन चेतना ही शुभ और शिव परिवर्तन का कर्णधार बनती है। राम काल के रीछ वानर, कृष्ण काल के ग्वाल-बाल, बुद्ध के भिक्षु सहयोगी, गांधी के सत्याग्रही यही प्रमाणित करते हैं कि सज्जनों की सहकारिता के बिना कोई चारा नहीं।

इस योग्य बनाने का नाम साधना है

navratra tantra mantra sadhna

देवताओं की संयुक्त शक्ति, दुर्गा ने ही उन्हें असुरों के त्रास से छुड़ाया था। ऋषियों का संचित रक्त घट ही सीता को जन्म देने और दानवी विभीषिकाओं को परास्त करने में आधारभूत कारण बना था।

इन पुराण गाथाओं से यही प्रेरणा मिलती है कि आन्तरिक प्रखरता जगाने के भाव भरे प्रयास चलें। भगवान कोई शरीर के रूप में नहीं उतरते। वे लोगों की भाव चेतना में उभरते और उन्हें ही अपना माध्यम बनाते हैं।

अपने चित्त और चिंतन को इस योग्य बनाने का नाम ही साधना है, जिसमें दैवी प्रेरणा उतरें और वह सामर्थ्य भी आए जिसमें अपना कलेवर बहुत मामूली दिखते हुए भी परमात्मा के सौंपे हुए कामों को सहज ही कर सके। नवरात्रि उसी परिवर्तन और वातावरण का आह्वान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed