फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   moral story of your life

बंदर की खरीद बिक्री का ऐसा खेल जो खेला वह पछताया, आप तो नहीं खेल रहे

Wed, 10 Aug 2016 04:19 PM IST
जमनादास अख्तर
जमनादास अख्तर Updated Wed, 10 Aug 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
moral story of your life
बंदर - फोटो : अमर उजाला

मगध देश के चक्रपा गांव में सुकलनाथ नाम का एक आदमी आया। उसने गांव वालों से कहा कि वह बंदर खरीदने आया है, और दस पण (सिक्के) के हिसाब से बंदर खरीदेगा। गांव में बहुत से बंदर थे। कई लोग इस काम में तुरंत लग गए। सुकल ने दस पण के हिसाब से करीब दस हजार बंदर खरीद लिए। बंदरों की संख्या काफी घट गई और धीरे-धीरे गांव वालों ने बंदर पकड़ना बंद कर दिया। सुकल ने फिर घोषणा की कि अब वह बीस पण में एक बंदर खरीदेगा। गांव वाले फिर से बंदर पकड़ने लगे।             

विज्ञापन

और बढ़ गए बंदर के दाम

moral story of your life
चंपावत के कई इलाकों में बंदरों की दहशत - फोटो : अमर उजाला
बहुत जल्द बंदरों की संख्या इतनी घट गई कि लोग यह काम छोड़कर खेती-बाड़ी में लगने लगे। फिर एक बंदर के लिए पचीस पण दिए जाने लगे, लेकिन बंदरों की संख्या इतनी कम हो चुकी थी कि उन्हें पकड़ना तो दूर, देखने  तक के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। तब सुकल ने घोषणा की कि एक बंदर के पचास पण मिलेंगे। लेकिन इस बार बंदर खरीदने का काम उसकी गैरमौजूदगी में उसका सहायक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसल‌िए बेचने वाले ख्‍ाुद बंदर खरीदने लगे

moral story of your life
बंदर
सुकल की गैरमौजूदगी में उसके सहयोगी ने गांव वालों से कहा कि वे पिंजड़े में बंद बंदर पैंतीस पण में खरीद लें और जब उसका मालिक आए तो उसे पचास पण में बेच दें। अगर मेरे मालिक लौटकर मुझसे पिंजरे में बंद बंदरों के बारे में पूछेंगे, तो मैं बहाना बनाकर कह दूंगा कि वे भाग गए। वैसे आप लोगों को इससे क्या, आप तो सस्ते में खरीदकर महंगा बेचने की तैयारी करो।
विज्ञापन

और फ‌िर हुआ ऐसा अंजाम लोग हुए परेशान

moral story of your life
पानी के टैंक में डूबने से 10 बंदरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
बस फिर क्या था, गांव वालों ने अपनी सारी जमा-पूंजी बंदरों को खरीदने में लगा दी। सुकल के सारे बंदर बिक गए। बिक जाने के बाद न कभी सुकल दिखाई दिया और न ही उसका सहयोगी। गांव में चारों तरफ बंदर ही बंदर थे। लेकिन अब पछताने से क्या होने वाला था। गांव वालों को समझ में आ गया कि लुभावने वायदों में कभी नहीं आना चाहिए। लुभावने वायदों के सौदागर सीधे-सादे लोगों को छलने का ही काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed