फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   meditation program organised on osho birthday

ओशो जन्मोत्सव पर सिखाई गईं ध्यान विधियां

Fri, 14 Dec 2012 01:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 14 Dec 2012 01:20 PM IST
विज्ञापन
meditation program organised on osho birthday

ओशोधाम में 11 दिसम्बर को ओशो जन्मोत्सव मनाया गया है। नव संन्यास की परिभाषा गढ़ने वाले आध्यात्मिक गुरू आशो के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ओशो के 600 से अधिक अनुयायियों एवं संन्यासियों ने भाग लिया। ओशो के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पांच दिनों तक चला। कार्यक्रम का आरंभ 6 दिसम्बर को शाम 6:30 बजे हुआ जिसका समापन 11 दिसम्बर की संध्या-सत्संग के साथ हुआ।

विज्ञापन


पांच दिवसीय ओशो जन्मोत्सव ध्यान शिविर का संचालन माँ योग नीलम, माँ धर्म ज्योति तथा स्वामी रविन्द्र भारती के सान्निध्य में हुआ। इस ध्यान शिविर की शुरूआत हर दिन प्रातः 7 से 8 बजे होती थी। जिसमें ओशो के अनुयायी सक्रिय ध्यान क्रिया करके आत्मिक सुख का आनंद प्राप्त करते थे।

विज्ञापन


सक्रिय-ध्यान पर ओशो ने अपने प्रवचनों में कहा है: ‘‘ध्यान एक ऊर्जा की घटना है। सभी प्रकार की ऊर्जाओं के संबंध में एक आधारभूत बात समझ लेनी है, और यह समझने के लिए मूलभूत नियम है कि ऊर्जा दो विपरीत ध्रुवों में बहती है। केवल यही एक ढंग है उसके बहने का; और कोई दूसरा ढंग नहीं है उसके बहने का। वह द्वंद्वात्मक ध्रुवों में बहती है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के सत्र में अनेकों ध्यान-विधियां होती थी। ओशो ने जागरण की दो शक्तिशाली विधियां बताई हैं-सक्रिय ध्यान तथा कुंडलिनी। ध्यान क्रिया के साथ ही साथ हर दिन 6:30 बजे संध्या सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेकर संन्यासियों और अनुयायियों ने ज्ञान अमृत का लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed