फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   let faith cure your disease

विश्वास करो और रोग से मुक्त हो जाओ

Fri, 03 Aug 2012 01:59 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 01:59 PM IST
विज्ञापन
let faith cure your disease
प्रार्थना में शक्ति है। इतनी शक्ति की अपने लिए की गई प्रार्थना तो असर करती ही है, किसी दूसरे व्यक्ति के लिए की गई प्रार्थना का भी असर होता है। प्रार्थना की शक्ति का इस कदर साक्षात हुआ है कि उसे बाकायदा चिकित्सा का दर्जा भी मिल रहा है। इस चिकित्सा पद्धति को नाम भी प्रार्थना चिकित्सा दिया गया है।
विज्ञापन


यूरोपीय देशों में ईसाइयों का एक संप्रदाय है 'क्वेकर'। इस संप्रदाय के अनुयायी बहुत सीमित संख्या में हैं और उनका मानना है कि प्रार्थना सभी रोगों का उपचार है। उपचार की इस पद्धति का कायदे से इस्तेमाल किया जाए तो सामान्य और जटिल सभी प्रकार के रोग ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस चिकित्सा पद्धति को व्यवस्थित रूप देने में लगे पादरी जान डियो मर्सिया का कहना है कि रोगमुक्त लिए सिर्फ विश्वास का होना ही जरूरी है। विश्वास सुदृढ़ हो तो रोगी सिर्फ सोचे और अपने आपको आदेश दे कि ठीक हो जाओ तो वह रोग से छुटकारा पा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के तमाम देशों में माना जाता है कि साधु-संतों के आशीर्वचन, उनका सान्निध्य तथा आशीष पाकर मनुष्य को बीमारियों से मुक्ति सहज ही मिल जाती है। इसके लिए व्यक्ति के मन में यह विश्वास होना चाहिए कि किसी भी रोग अथवा समस्या के समाधान हेतु मानव के पास ईश्वरीय शक्ति सदैव मौजूद होती है।

क्वेकर चिकित्सा पद्धति सीखने वालों में ईमानदारी, सकारात्मकता एवं स्पष्टवादिता होना चाहिए। क्वेकर संप्रदाय की मूल आस्था प्रार्थना और विश्वास है। डियो मर्सिया के अनुसार व्यक्ति बीमार ही तब पड़ता है जब उसका विश्वास खंडित होता है। क्वेकर थेरैपी पर काम करने वालों को सिखाया जाता है कि वे लोगों में विश्वास कैसे जगाएं?


अभ्यास करने वाले शुरुआत ही इस प्रार्थना से करते हैं कि प्रभु मेरा मार्ग दर्शन करें और मुझे शक्ति प्रदान करें कि मैं लोगों में विश्वास जगा सकूं। देखा गया है कि इस चिकित्सा पद्धति का लाभ उन्हें ही मिलता है जो सकारात्मक विचारों के साथ पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ प्रार्थना को ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed