फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know your gemstone age according to astrology

7 साल से एक ही हीरा पहन रखा है? जानिए इसका बड़ा खतरा

Thu, 18 May 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 18 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
know your gemstone age according to astrology
हीरा

परिवार की सुख समृद्घि,आर्थिक ‌स्थिति को मजबूत करने, खुशहाली आदि के लिए अधिकतर लोग अपनी अंगुलियों में रत्न पहनते हैं। माना जाता है एक बार रत्न पहनने के बाद सभी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर आप भी यही सोचते है कि एक बार अंगुली में रत्न पहनने मात्र से ही सभी समस्याओं का समाधान निकल जाता है तो आप गलत सोच रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि सभी रत्नों की आयु निर्धारित होती है और इनका प्रभाव निर्धारित आयु सीमा तक ही होता है। जानिए आपके रत्न की आयु सीमा

विज्ञापन


- माणिक्य की आयु सीमा चार साल चार माह होती है। इसके बाद इस रत्न का प्रभाव कम हो जाता है।

- अगर आप सोचते है कि मोती कभी खराब नही होती है तो एक बार अपनी मोती को देख लें। बेशक उसकी चमक पहले जैसी ही होगी, लेकिन दो वर्ष दो माह बाद उसका प्रभाव कम हो जाता है।
विज्ञापन


- मूंगा की उम्र तीन साल तीन माह की ही होती है।

- पुखराज की उम्र 4 वर्ष चार माह से अधिक नहीं होती है।

- हीरे की उम्र सबसे अधिक होती है। हीरे का प्रभाव सात साल सात माह तक रहता है।

know your gemstone age according to astrology
रत्न

- नीलम हीरे के बाद दूसरा ऐसा रत्न है, जिसकी उम्र अधिक होती है। नीलम की उम्र  5 वर्ष 5 माह की होती है।

- गोमेद और लहसुनिया दोनो रत्नों की उम्र तीन वर्ष तीन माह की होती है।

- उपरत्नों की आयु रत्नों के काफी कम होती है।  माणिक्य, मोती, मूंगा, पन्ना और शुक्र के उपरत्न की उम्र एक वर्ष होती है।

- पुखराज के उपरत्न की उम्र 13 माह होती है।

- उपरत्नों में शनि के उपरत्न की आयु सबसे अधिक होती है। इसकी उम्र ढ़ाई साल होती है।

- गोमेद और केतु के उपरत्न की आयु 18 माह होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed