फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know the reason of smoking to relieve from this habit osho

कारण पता करो, धूम्रपान छूट जाएगा: ओशो

Thu, 25 Oct 2012 02:05 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 02:05 PM IST
विज्ञापन
know the reason of smoking to relieve from this habit osho
धूम्रपान के पैकेट पर वैधानिक चेतावनी लिखी होती है कि 'सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।' चेतावनी के बावजूद दिन-ब-दिन सिगरेट पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली आधुनिक महिलाएं सिगरेट पीने में भी पुरूषों से कमतर नहीं होना चाहती। इसलिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी धूम्रपान यानी सिगरेट पीने लगी हैं। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिगरेट पीने की आदत को छोड़ना  चाहते हैं लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाते।
विज्ञापन


सिगरेट छोड़ने की चाहत रखने वालों के लिए ओशो का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण बात है धूम्रपान को न रोकना, सर्वाधिक महत्वपूर्ण है इस बात को देखना कि तुम धूम्रपान करते क्यों हो? यदि तुम इसका कारण न समझ पाए, और यदि कारण को न हटाया गया, तब तुम च्यूइंगम चबाने लगोगे, क्योंकि मूलभूत कारण वहीं का वहीं है और तुम्हें कुछ और करना पड़ेगा। यदि तुम च्यूइंगम नहीं शुरू करते तब तुम बहुत अधिक बोलने लगोगे।
विज्ञापन


मेरा सुझाव है कि अपनी धूम्रपान की आदत में गहरे जाओ। इस पर ध्यान करो, कि तुम धूम्रपान क्यों करते हो। हो सकता है कि इसमें तुम्हें कुछ माह लगे किन्तु जितने गहरे तुम जाओगे उतने ही इससे मुक्त होने लगोगे, धूम्रपान को रोको मत। यदि यह तुम्हारी समझ से छूट जाए तब बिल्कुल बात भिन्न होगी। यह छूटती है, क्योंकि तुम इसके मूल कारण में गए और तुमने कारण देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलपूर्वक खुद को धूम्रपान करने से मत रोको, इसे स्वयं जाने दो, साक्षी भाव से। मैं सुझाव दूंगा कि सदा साक्षी रहो, ध्यान रखो, सजग रहो, मूल तक जाओ। यह जीवन का मूलभूत नियम है, यदि तुम किसी बात का मूल जान लो वह लुप्त हो जाती है, वह वाष्पीभूत हो जाती है। जब तक किसी चीज का मूल न जान लो वह एक या दूसरे स्वरूप में जारी रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed