फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Know the importance of guru

नजरें बदलीं, तो नजारे बदल गए

Fri, 20 Jul 2018 10:04 AM IST
स्वामी माधवानंद
स्वामी माधवानंद Updated Fri, 20 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Know the importance of guru
जिस गुरु से हमें शिक्षा मिलती है, उसकी हम पूजा क्यों न करें। गुरु पूर्णिमा के दिन ही क्यों, पूरे जीवन का समर्पण क्यों नहीं? गुरु ज्ञान प्राप्ति के लिए सबसे सरल एवं उपयुक्त माध्यम हैं। वे हमारी सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सच्चाई की राह दिखाते हैं। भगवान को पाने के लिए माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन


शास्त्रों में आई गुरु महिमा ठीक होते हुए भी वर्तमान में प्रचार करने लायक नहीं है। इसलिए नहीं कि इसकी वजह यह है कि आजकल दंभी-पाखंडी लोग गुरु महिमा के सहारे अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं, बल्कि इसलिए कि इसमें कलियुग भी सहायक है, क्योंकि कलियुग अधर्म का मित्र है।
विज्ञापन


वास्तव में गुरु महिमा प्रचार करने के लिए नहीं है, प्रत्युत धारण करने के लिए है। कोई गुरु खुद ही गुरु महिमा की बातें कहता है, गुरु महिमा की पुस्तकों का प्रचार करता है, तो इससे सिद्ध होता है कि उसके मन में गुरु बनने की इच्छा है। भीतर गुरु बनने की इच्छा है, तो वह दूसरों का भला कैसे हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed