फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know about your birth kundali

कुंडली के लिए जन्म को आधार माने या फिर गर्भाधान को, जाने क्या है सही

Fri, 23 Feb 2018 03:09 PM IST
कल्पवृक्ष,अमर उजाला
कल्पवृक्ष,अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
know about your birth kundali
कुंडली बनाने के लिए ग्रहों की स्थिति जन्म के समय से मानें या जातक के गर्भ में आने के समय से? सवाल नया नहीं है, फिर भी नए सिरे से उठा है। ज्योतिष के हिसाब से शुभ ग्रहयोगों में जन्म के लिए सिजेरियन प्रसव कराने का दौर भी चल पड़ा है। बंगलुरू में सितंबर के तीसरे सप्ताह में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जर्मनी की लारा डंकन ने एक शोध पत्र पढ़ा। उसमें गर्भाधान के समय की कुंडली और जन्म समय की 135 अलग-अलग कुंडलियों का अध्ययन पेश किया गया। उस आधार पर किए गए भविष्य कथन की तुलना हुई और सम्मेलन में पहुंचे देश विदेश के ज्योतिषविदो ने सहमति जताई कि शुरुआती तौर पर जन्म के समय के साथ गर्भाधन के समय से भी कुंडली देखी जानी चाहिए, दिक्कत यह है कि गर्भाधान का समय जांचना मुश्किल है।
विज्ञापन


विज्ञान कहता है कि बच्चा गर्भाधान के चार-छह सप्ताह बाद ही सीखना शुरू कर देता है। इतिहास पुराण के प्रसंगों पर नजर दौड़ाएं, तो अभिमन्यु जब मां के गर्भ में थे, तभी चक्रव्यूह में घुसना सीख गए थे। अर्जुन उस समय सुभद्रा को चक्रव्यूह भेदने की बात बता रहे थे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब तीन माह का गर्भ हो जाता है, तब से बच्चे का निर्माण शुरू हो जाता है। बस यहीं से गर्भ पर ग्रहों का प्रभाव पड़ने लगता है। आज भी ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव या कुंडली वगैरह का विचार कुछ समुदाय या लोगों के बीच नहीं किया जाता, लेकिन ग्रहणकाल में गर्भवती महिला को किसी तरह के धारदार घरेलू औजारों का प्रयोग जैसे सब्जी काटना, कैंची से कोई भी वस्तु काटना या कपड़ा सिलना आदि कार्य नहीं करने दिया जाता। जहां तक हो सके, उत्तम साहित्य पढ़ना चाहिए। प्रभु का ध्यान लगाना चहिए, ग्रहणकाल में बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed