फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   god and devil in our body

ताकि देवता हमारे शरीर में सदैव मुस्काराते रहें

Tue, 23 Apr 2013 01:27 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 23 Apr 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
god and devil in our body

कहते हैं कि देवता स्वर्ग

विज्ञापन
में रहते हैं और दानव पाताल में। ये दोनों ही स्थान कहीं और नहीं हमारे शरीर में मौजूद हैं। इसलिए देवता और दानव दोनों ही हमारे शरीर में रहते हैं। हमारे शरीर के अंदर हर पल देवताओं और दानवों के बीच संघर्ष चल रहा है। दोनों ही हमारे शरीर और मन पर अपना कब्जा बनाये रखने का प्रयास करते हैं।

जब हम मन में उठने वाले बुरे विचारों को नकार देते हैं तो देवता जीत जाते हैं। लेकिन, जब बुराईयों को स्वीकार कर लेते हैं तब देवता पराजित हो जाते हैं। समाज को सुधारने के लिए देवता कभी भी आसमान से उतरकर नहीं आते हैं और न दानव धरती फाड़कर किसी का धन छीनने, मुस्कुराते चेहरों को मौत की नींद सुलाने नहीं आता है।

हमारे बीच रहने वाले जो लोग मनावता की भलाई के लिए काम करते हैं, गरीबों, दुखियों और कमज़ोरों की सहायता करते हैं उस मनुष्य के शरीर में दानव सहमा हुआ बैठा रहता है और देवता प्रसन्न होकर विराजमान रहते हैं। सामान्य मनुष्य जो देवता और दानव के युद्घ के बीच उलझे रहते हैं अर्थात् अच्छाई और बुराई के बीच फंसे रहते हैं वह इन्हें ही भगवान मानकर राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर तथा अन्य नामों से पूजा करते हैं।

रावण, कंश, हिरण्यकश्यपु, हिरण्याक्ष भी मनुष्य रूप में थे। लेकिन इनके गुण और स्वभाव मानवता के विपरीत थे इसलिए यह दानव और असुर कहलाते हैं। हर युग में देवताओं ने अर्थात सद्गुणों ने दानवों अर्थात् दुर्गुणों को पाराजित किया है। हम सभी को प्रकृति के इस नियम का पालन करना चाहिए और अपने अंदर बैठे दानव को सद्गुणों से पराजित करना चाहिए ताकि हमारे शरीर में देवता सदैव मुस्कुराते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed