फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   give your children worlds precious wealth

अपने बच्चों को दें संसार का सबसे बड़ा धन

Fri, 15 Feb 2013 12:47 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 15 Feb 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
give your children worlds precious wealth

हर माता-पिता की इच्छा रहती है

विज्ञापन
कि वह अपने जीवन में काफी धन इकट्ठा कर लें ताकि अपने बच्चों को धन संपत्ति देकर दुनिया से विदा हों। इसके लिए माता-पिता अपनी ओर से काफी प्रयास भी करते हैं। बैंक बेलैंस करते हैं, घर और जमीन खरीदते हैं। लेकिन यह सारी संपत्ति उस एक धन के आगे कंकड़ के समान है जिसे ज्ञान कहते हैं।

नीतिशास्त्र में कहा गया है कि 'माता शत्रुः पिता वैरी, येन बालो न पाठितः' अर्थात वह माता पिता बच्चों के शत्रु हैं जो अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं। भौतिक संपत्ति अर्जित कर देने मात्र से माता-पिता बच्चों के शुभचिंतक नहीं होते। शास्त्रों में ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि बच्चों के लिए भले ही ढ़ेरों संपत्ति अर्जित कर दें लेकिन अगर वह योग्य और बुद्धिमान नहीं होगा तो माता-पिता की गाढ़ी कमाई से अर्जित संपत्ति को क्षण भर में नष्ट कर देगा।

इस संदर्भ में एक दोहा काफी प्रचलित है 'पुत्र कुपुत्र तो का धन संचय, पुत्र सुपुत्र तो का धन संचय' इस दोहा में कहा गया है कि संतान के मोह में उसके लिए किसी भी स्थिति में धन संपत्ति अर्जित करने की जरूरत नहीं है। संतान को अच्छी शिक्षा दीजिए और योग्य बनाईये। योग्य संतान अपनी क्षमता और बुद्घि से वह सब कुछ स्वयं अर्जित कर लेगा जो आप उसे अपनी जरूरतों के साथ समझौता करके भी नहीं दे सकते।

बच्चों की शिक्षा के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए। शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए ही प्राचीन काल से हमारे ऋषि-मुनि ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा करते आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का तात्पर्य भी यही है कि मनुष्य शिक्षा के महत्व को समझे। जहां पर ज्ञान होता है वहीं लक्ष्मी अवश्य होती है। लेकिन जहां लक्ष्मी होती है वहां सरस्वती भी हो ऐसा आवश्यक नहीं है।

लक्ष्मी से संपन्न व्यक्ति अर्थात धनवान व्यक्ति तभी तक आदर पाता है जब तक उसके धन-वैभव को लोग देखते हैं। जिसके पास ज्ञान होता है वह खाली हाथ भी कहीं जाए तो उसकी वाणी और विद्या के कारण लोग उसकी पूजा करते हैं। जिस पर सरस्वती की कृपा होती है उस पर लक्ष्मी अवश्य ही कृपा करती है। इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों को संसार का सबसे बड़ा धन ज्ञान प्रदान करने की पूरी व्यवस्था करनी चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed