फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti for success in job and business

चाणक्य नीति: अगर नौकरी-व्यापार में छाए हैं संकट के बादल तो चाणक्य की इन बातों को रखें याद

Fri, 11 Dec 2020 11:35 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 11 Dec 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for success in job and business
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

अगर आप नौकरी में किसी समस्या से परेशान हैं या आपकी नौकरी में संकट के बादल छाए हुए हैं तो आपको चाणक्य नीति की इन बातों को अमल में लाने की जरूरत है। आचार्य चाणक्य ने अपने अथाह ज्ञान और अनुभव को मनुष्य और समाज के कल्याण के लिए चाणक्य नीति में ऐसे सूत्र बताए हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन, कार्यक्षेत्र, व्यापार आदि में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में सक्षम बन सकता है। आचार्य चाणक्य ने कार्यक्षेत्र में सभी तरह की बाधाओं को दूर करने और उसमें सफलता पाने के लिए इन चार बातों को महत्वपूर्ण बताया है।        

विज्ञापन

Chanakya Niti for success in job and business
सफलता के लिए चाणक्य नीति - फोटो : social media
1.  अपने कार्य के प्रति अनुशासन का भाव

चाणक्य के अनुसार किसी भी क्षेत्र या व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति का परिश्रमी और अनुशासित होना सबसे आवश्यक होता है। चाणक्य के अनुसार मेहनती व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करने में कामयाब होता है। चाणक्य नीति कहती है कि मेहनत से ही मनुष्य में अनुशासन की भावना का विकास होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chanakya Niti for success in job and business
चाणक्य नीति - फोटो : social media
2. जोखिम लेने से न घबराएं

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति में जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, वही व्यक्ति सफल होता है जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में सही समय पर किया गया निर्णय ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।

विज्ञापन

Chanakya Niti for success in job and business
चाणक्य नीति - फोटो : Social media
3. व्यवहार कुशल

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यापार हो या फिर नौकरी व्यक्ति का व्यवहार कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो लोग बातों के धनी होते हैं वे बहुत जल्दी ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता पाने में आसानी होती है।

Chanakya Niti for success in job and business
चाणक्य नीति - फोटो : social media
4. टीम वर्क की भावना

चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने के प्रवृत्ति होती है वही अपने जीवन में सफल बनता है। कोई भी व्यक्ति अकेले सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार साथ लेकर कार्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed