फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   body sensitive like universe

शरीर की तरह संवेदनशील संसार

Mon, 30 Jul 2012 12:26 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:26 PM IST
विज्ञापन
body sensitive like universe
पीठ में चिकोटी काटें तो सिर में दर्द क्यों होता है? हाथ उस जगह को सहलाने के लिए क्यों उठ जाता है और दिमाग उस तकलीफ को दूर करने के लिए क्यों सक्रिय हो जाता है? इस बायोरिदम की तुलना ब्रह्मांड से करते हुए अंतरिक्ष विज्ञानी प्रो. बर्टन हैराल्ड ने इस आधार पर ज्योतिष शास्त्र को तर्क संगत ठहराने की कोशिश की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि समूचा ब्रह्मांड एक चैतन्य शरीर है। उसके किसी भी हिस्से में आए बदलाव शरीर के प्रत्येक हिस्से को किसी न किसा रूप में प्रभावित करते हैं। कोलकाता स्थित अद्वैत संस्थान के निदेशक स्वामी ब्रह्मात्मजानंद शरीर और ब्रह्मांड के इस रसायन को पुरुष सूक्त केमाध्यम से समझाते हैं।
विज्ञापन


ऋग्वेद के इस सूक्त में कहा गया है कि ईश्वर के हजार सिर, हजार आंखें, हजार हाथ एवं हजार पैर हैं, इसका अर्थ है कि जिस शक्ति को हम ईश्वर कहते हैं वह सर्वव्यापी वास्तविकता है, जीवन की ज्योति प्रत्येक चीज में है। उनके अनुसार ईश्वर शब्द एक प्रतीक है जो अस्तित्व के विराट रूप को व्यक्त करता है। अस्तित्व केअर्थात ब्रह्मांड और उससे बाहर के किसी भी रूप को समझने या व्यक्त करने के हमने उसे एक रंग, एक रूप और एक नाम दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस नाम के बिना हम किसी विचार से तादात्म्य स्थापित नहीं कर सकते, न ही हम एक सार्वभौमिक सत्ता से तादात्म्य स्थापित कर सकते हैं। स्वामी ब्रह्मात्मजानंद के अनुसाक यदि आप ‘सूर्य’ शब्द न जानते हो तो आकाश में स्थित उस आग के गोले का वर्णन किस प्रकार करेंगे? किसी चीज से तादात्म्य स्थापित करने के लिए किसी चीज को जानने के लिए हमें ऐसे शब्द-रूप का प्रयोग कर उसका संबंध उस वस्तु से जोड़ना होता है।


उसे ईश्वर का साकार या व्यक्त रूप कहा गया है। निराकार या अव्यक्त रूप ईश्वर की ब्रह्मांडीय प्रकृति है। योग ईश्वर की ब्रह्मांडीय प्रकृति को मानता है और ज्योतिष इस प्रकृति के नियमों को समझ कर उसके अनुसार जीवन को समायोजित करने का रास्ता बताता या रास्ता निकलने की कोशिश करता है। इसीलिए ज्योतिष लौकिक जीवन से ज्यादा आत्मिक क्षेत्र में सहायता करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed