फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   A story teaches People should not count with their looks and Costume

लोगों को उनकी वेष-भूषा से नहीं आंकना चाहिए

Tue, 06 Mar 2018 02:19 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
A story teaches People should not count with their looks and Costume
प्रतीकात्मक तस्वीर

जॉन की कहानी, जिसे सलीम की ईमानदारी के बारे में जब एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


जॉन दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में प्रेसिडेंट था। उसके पास गाड़ी, बंगला सब था। एक दिन कंपनी के लिए कुछ नई मशीनों का ऑर्डर देने के लिए वह अपने एक पुराने दोस्त के पास नेहरू प्लेस गया। सड़क से लगी हुई एक लंबी-सी इमारत में उसके दोस्त का ऑफिस था। उसने वहीं सड़क के किनारे अपनी गाड़ी पार्क कर दी और दोस्त से मिलने चला गया।

पर जल्दबाजी में जॉन यह देखना भूल गया कि उसकी गाड़ी में पीछे की बाईं हाथ वाली खिड़की का शीशा गलती से खुला रह गया। वहीं सीट पर जॉन का एक काला बैग था, जिसमें महंगा लैपटॉप और ऑफिस के कुछ जरूरी कागजात भी रखे थे। जॉन के जाने के कुछ ही मिनटों बाद सलीम वहां से गुजरा। वह एक मजदूर था, जो दिल्ली पैसे कमाने आया था। जैसे ही उसकी नजर गाड़ी के खुले शीशे पर पड़ी, वह हैरान रह गया। तभी उसने गाड़ी में रखा काला बैग देखा।
विज्ञापन


उसके लिए रास्ता एकदम साफ था, वह आराम से बैग उठाता और वहां से निकल जाता। पर उसने ऐसा नहीं किया। वह वहीं पहरा देने लगा। उसे पता था कि अगर वह ऐसा करेगा, तो अपनी दिहाड़ी पर नहीं जा सकेगा। फिर भी वह गाड़ी मालिक का इंतजार करने लगा। लगभग दो घंटे बाद जब जॉन वापस लौटा, तो उसने सलीम को अपनी गाड़ी के सामने ऐसे खड़ा देख पूछा, तुम क्या कर रहे हो मेरी गाड़ी के पास? सलीम जॉन की तरफ पलटा और बोला, आपकी गाड़ी का कांच खुला था। कब से मैं आपका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन ने सलीम को घूरा, फिर जाकर देखा, गाड़ी का कांच सच में खुला था, और उसका बैग सामने रखा था। जॉन पहले तो कुछ समझ नहीं पाया, फिर गाड़ी में बैठा और चला गया। कुछ देर बाद उसे लगा कि उसने उस शख्स को शुक्रिया तक नहीं कहा, जिसने उसका सामान चोरी होने से बचाया। जॉन ने तुरंत गाड़ी घुमाई और सलीम को शुक्रिया बोलने वापस लौटा, तो देखा वह वहां से जा चुका था। वह उसे कभी नहीं मिला। हम अक्सर लोगों को उनकी वेष भूषा से आंकने लगते हैं, जो ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed