फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Wednesday Remedies These things remember during the Ganpati puja

गणपति को समर्पित है बुधवार का दिन, पूजा में विघ्नहर्ता को जरूर चढ़ाएं ये चार चीजें

Wed, 23 Sep 2020 07:03 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 23 Sep 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Remedies These things remember during the Ganpati puja
बुधवार के दिन करें गणेश महाराज की पूजा - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति महाराज का है। इसलिए बुधवार के दिन गणेश देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की जाती है। इस दिन उनकी पूजा करने से जातकों को सारे संकट मिट जाते हैं। गणपति महाराज सभी देवों में सर्वप्रथम पूजनीय हैं। हर एक पूजा से पहले उनकी पूजा होती है तभी वह पूजा मान्य होती है। लेकिन गणपति महाराज की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं बुधवार के दिन गणपति पूजा में किन बातों का रखना चाहिए...

विज्ञापन

Wednesday Remedies These things remember during the Ganpati puja
पूजा में गणेश जी को जरूर चढ़ाएं दुर्वा - फोटो : Pixabay
पूजा में गणेश जी को जरूर चढ़ाएं दुर्वा
गणपति महाराज को दूर्वा अति प्रिय है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है। 

मोदक का लगाएं भोग
गणेश भगवान को मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। मोदक गणेश भगवान को अति प्रिय हैं। ऐसे में बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा में उन्हें मोदक जरूर चढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Wednesday Remedies These things remember during the Ganpati puja
भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाएं - फोटो : Pixabay
भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाएं 
भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। अगर लाल फूल चढ़ाना संभव नहीं है तो आप कोई और फूल भी चढ़ा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

गणपति को प्रिय है लाल सिंदूर
गणपति महाराज को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है। भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाएं। उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

बोले यह मंत्र
गणेश भगवान क आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय मंत्र बोलें- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम॥ ऊँ गं गणपतये नम:।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed