फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vrat and festival list in month of vaisakh according to hindu panchang

हिंदू पंचांग: वैशाख महीना आरम्भ, जानिए इस माह का महत्व और व्रत-त्योहार

Sat, 20 Apr 2019 02:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Apr 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
vrat and festival list in month of vaisakh according to hindu panchang
वैशाख माह के व्रत-त्योहार
चैत्र माह की पूर्णिमा के बाद प्रतिपदा से वैसाख महीने के आरंभ हो जाता है। भारतीय पंचांग के अनुसार  वैशाख वर्ष का दूसरा महीना होता है। धार्मिक और आध्यात्मिक नजरिए से वैशाख महीने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। वैशाख महीने में पूजा-पाठ, स्नान और ध्यान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी माह में माता सीता का जन्म धरती की कोख से हुआ था। वैशाख मास की शुरुआत 20 अप्रैल से शुरू होकर 18 मई को वैशाख पूर्णिमा के साथ ही समाप्त होगा।
विज्ञापन


वैशाख महीने के व्रत और त्योहार

21 अप्रैल- ईस्टर
21 अप्रैल को ईसाई समुदाय का पर्व ईस्टर मनाया जाएगा। ईसाई मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर लटकाया गया था इसके तीन दिन बाद ही ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे जिसकी खुशी में ईस्टर का त्योहार मनाया जाता है। 
विज्ञापन


30 अप्रैल - वरुथिनी एकादशी
हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। वरूथिनी एकादशी का व्रत 30 अप्रैल को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 मई- अक्षय तृतीया
 अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 7 मई 2019 को वैसाख महीने का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार वैसाख महीने की अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के अवतार नर -नारायण ने अवतार लिया था। अक्षय तृतीया को सबसे सौभाग्यशाली दिन माना गया है। इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी।


13 मई सीता नवमी
13 मई को सीता नवमी है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर माता सीता धरती मां की कोख से प्रकट हुई थी। माता सीता को मां लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है।

15 मई- मोहिनी एकादशी
 वैशाख शुक्ल एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। मोहिनी एकादशी का काफी महत्व है। यह एकादशी 15 मई को मनाई जाएगी।

18 मई- वैशाख पूर्णिमा/ बुद्ध पूर्णिमा
वैशाख पूर्णिमा माह का अंतिम दिन होगा।  वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है।


अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ - 07 मई 2019, मंगलवार



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed