{"_id":"5937e6104f1c1b811c9c9438","slug":"vat-purnima-vrat-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन जगहों पर वट पूर्णिमा के दिन होती है सावित्री की पूजा, जानें इसका फायदा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन जगहों पर वट पूर्णिमा के दिन होती है सावित्री की पूजा, जानें इसका फायदा
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ माह के शुल्क पक्ष की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा का व्रत मनाया जाता है,जो इस बार 8 जून गुरुवार को हैं। वट पूर्णिमा व्रत महाराष्ट्र,गुजरात और दक्षिण की में रखा जाता है, जबकि उत्तर भारत में यह व्रत सावित्री के रुप मे मनाया जाता हैं, जो ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को होती है।
विज्ञापन
ऐसा माना जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस ले आयी थी इसलिए उन्हें सती सावित्री कहा जाने लगा। यही वजह है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती हैं
विज्ञापन
ऐसे करें व्रत
महिलाएं इस दिन उपवास रखती हैं और वट वृक्ष के नीचे बैठ कर पूजा आराधना करती हैं। एक बांस की टोकरी मे सात तरह के अनाज रखते जिसे कपड़े के दो टुकड़े से ढ़क देते है दूसरी टोकरी में सावित्री की प्रतिमा रखते है फिर वट वृक्ष को जल,अक्षत,कुमकुम से पूजा करते है फिर लाल मौली से वृक्ष के सात बार चक्कर लगाते हुए ध्यान करते हैं। इसके बाद सभी महिलाएं सावित्री की कथा सुनाती है फिर दान दक्षिणा देतें हैं
विज्ञापन