फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vastu upay for happiness and get money in life to avoid for problems

Upay: घर पर आर्थिक खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए नियमित करें ये पांच उपाय

Wed, 09 Apr 2025 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए कई तरह के प्रभावी उपाय बताए गए हैं।

विज्ञापन
vastu upay for happiness and get money in life to avoid for problems
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

विस्तार

व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का विशेष महत्व होता है। जब जीवन में हर तरह का सुख व्यक्ति को मिलता है तो वह बहुत ही प्रसन्न रहता है। सुख-समृद्धि पाने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है,लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बनी रहती है। धन की कमी से व्यक्ति का जीवन अभावो में बीतता है। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए कई तरह के प्रभावी उपाय बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है वास्तु के इन उपायों को करने से घर में मौजूद वास्तुदोष दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं सुखी जीवन, सकारात्मक और खुशहाली के लिए कौन-कौन से वास्तु उपाय अपनाएं जा सकते हैं।
विज्ञापन


तुलली के पौधे पर जल और दूध अर्पित करें
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे को पूजनीय और माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों में नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा होती है वहां पर सुख-समृद्धि का वास रहता है। जीवन में लगातार सुख-समृद्धि पाने के लिए हर गुरुवार को तुलसी के पौधे अगर दूध चढ़ाया जाय तो घर पर माता लक्ष्मी का वास होता है। 
विज्ञापन

 

जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पेड़-पौधे हैं आपके घर के लिए लकी?

विज्ञापन
विज्ञापन
नकारात्मकता दूर के लिए नमक के पानी का पोंछा 
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नियमित रूप से पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोंछा लगाया जाय तो घर में खुशहाली आती है और नकारात्मकता दूर होती है। 

Vastu Shastra: पूजा घर में शंख रखने से मिलते हैं कई लाभ, मां लक्ष्मी के आगमन के हैं साफ संकेत

मुख्य द्वार पर उपाय
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी जी भी किसी के घर में प्रवेश करती हैं तो मुख्य द्वार से ही आती हैं। ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा ही साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए। 

गाय की सेवा करें और रोटी खिलाएं
हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर पर सुख-समृद्धि के लिए और धन संबंधित परेशानियों परेशानियों से राहत के लिए हर दिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए। 

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए
अगर घर में धन की कमी या आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक बांसुरी रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed