फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vastu Tips Place these pictures in the room according to Vastu Goddess Lakshmi will shower her blessings

Vastu Tips: कमरे में वास्तु के अनुसार ही लगाएं ये तस्वीरें, माता लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Tue, 22 Apr 2025 06:14 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Apr 2025 06:14 AM IST
सार

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ खास तस्वीरें लगाने से घर की ऊर्जा ठीक रहती है और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और धन की बाढ़ आती है। आइए जानते हैं उन 5 तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Place these pictures in the room according to Vastu Goddess Lakshmi will shower her blessings
घर में जरूर लगाएं ये तस्वीरें - फोटो : freepik.com

विस्तार

वास्तु शास्त्र बताता है कि घर में रखी हर चीज एक ऊर्जा का प्रतीक होता है और हर चीज एक ऊर्जा को संचारित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने की दिशा और व्यवस्था का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। कई बार लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई तरह की आकर्षक तस्वीरें भी लगाते हैं। हालांकि, इसका भी हमारे घर के वास्तु शास्त्र पर काफी असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ खास तस्वीरें लगाने से घर की ऊर्जा ठीक रहती है और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और धन की बाढ़ आती है। आइए जानते हैं उन 5 तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


1. नदी या झरने का चित्र
बहता हुआ पानी हमेशा से ही समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है। यदि आप घर में उत्तर या ईशान दिशा (उत्तर-पूर्व) में बहते पानी का चित्र लगाते हैं, तो यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।
विज्ञापन


2. सात घोड़ों की दौड़ती तस्वीर
सात घोड़े सफलता और तेजी का प्रतीक होते हैं। इस चित्र को पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह चित्र आपके कामों में तेजी लाता है और व्यापार या करियर में सफलता दिलाता है। ऐसे में अगर आप नया घर ले रहे हैं तो इस तस्वीर को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. मां लक्ष्मी की तस्वीर
मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर जिसमें वे कमल पर बैठी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो, घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के पूजाघर या तिजोरी के पास लगाने से धन की वृद्धि होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है।

4. हरियाली या पेड़-पौधों का चित्र
हरे-भरे पेड़-पौधे और प्राकृतिक दृश्यों का चित्र घर की उत्तर दिशा में लगाना अच्छा होता है। यह घर में ताजगी और शांति लाता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। हरियाली की तस्वीर मन को सकारत्मक ऊर्जा से भर देती है।

5. राधा और कृष्ण की तस्वीर
राधा और कृष्ण की तस्वीर प्रेम का प्रतीक है। इसे शयनकक्ष या बैठक कक्ष में लगाना रिश्तों को मधुर बनाता है और घर में शांति बनाए रखता है। वैवाहिक जोड़ो को अपने कमरे में यह तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed