फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vastu Tips Do not keep these 5 things under the Tulsi plant Goddess Lakshmi gets upset Know here

Vastu Tips: तुलसी के पौधे के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, रूठती हैं मां लक्ष्मी

Sat, 19 Apr 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 19 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पौधे के नीचे कुछ खास चीजें रखने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हट सकती है और घर में अशुभता प्रवेश कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips Do not keep these 5 things under the Tulsi plant Goddess Lakshmi gets upset Know here
तुलसी के पौधे के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें - फोटो : freepik

विस्तार

भारतीय परंपरा में तुलसी का पौधा केवल एक औषधीय पौधा नहीं है, बल्कि एक पूजनीय तत्व है, जिसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। तुलसी को विष्णु प्रिया के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु को अधिक प्रिय होती है। इसकी वजह से तुलसी को घर में विशेष स्थान दिया जाता है, खासकर पूजा स्थल या आंगन में। सुबह पूजा के वक्त तुलसी के पौधे में जल डालना और दीपक जलाना हमारी परंपरा का एक अभिन्न अंग है। हालांकि, तुलसी के पौधे के नीचे कुछ खास चीजें रखने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हट सकती है और घर में अशुभता प्रवेश कर सकती है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं वो 5 चीजें जिन्हें तुलसी के नीचे रखने से हमेशा बचना चाहिए:

1. कूड़ेदान
कहा जाता है कि गंदगी और पवित्रता एक साथ नहीं रह सकते। तुलसी के नीचे या उसके आसपास कूड़ेदान रखने से वातावरण अशुद्ध होता है और इसका बुरा असर घर की सकारात्मकता पर पड़ता है। यह धार्मिक रूप से भी अनुचित माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को काफी धन की हानि होती है। इसलिए तुलसी को किसी पवित्र स्थान पर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन


2. झाड़ू
झाड़ू को घर में सम्मानजनक तरीके से रखना चाहिए, लेकिन तुलसी के पास इसका स्थान नहीं होना चाहिए। झाड़ू को तुलसी के नीचे रखने से वह स्थान अपवित्र माना जाता है और इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए साफ-सफाई की चीजों को तुलसी के पौधे से एकदम दूर ही रखना चाहिए और तुलसी के स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस
तुलसी के आसपास कभी भी नुकीले या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। कैक्टस जैसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं और तुलसी की सात्विक ऊर्जा के विपरीत प्रभाव डालते हैं। इसलिए आप इसे और किसी भी जगह पर रख सकते हैं, लेकिन जहां तुलसी का पौधा रखा जाता है, उस जगह पर रखने से बचें।

4. शमी का पौधा
शमी के पौधे का धार्मिक महत्व है, लेकिन इसे तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। दोनों पौधों की ऊर्जा अलग-अलग होने के कारण एक ही स्थान पर इन्हें रखना अशुभ माना गया है। इसलिए इस बात का खास ध्यान दें।

5. भारी वस्तुएं या बड़े पौधे
तुलसी के नीचे कोई भारी चीज या बड़ा गमला रखने से तुलसी को सूर्य की रोशनी और हवा मिलनी बंद हो जाती है। इससे न केवल पौधा कमजोर होता है, बल्कि उसका शुभ प्रभाव भी कम हो जाता है।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed