फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   To get growth in business do Wednesday fast know the vrat vidhi and rules

बुधवार का व्रत दिलाएगा त्वचा संबंधी रोगों एवं व्यापार में घाटे से मुक्ति, जानें व्रत पूजा विधि

Tue, 25 May 2021 01:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 25 May 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
To get growth in business do Wednesday fast know the vrat vidhi and rules
गणेश गजानन

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। इसी तरह से बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए समर्पित किया गया है। ज्योतिष के अनुसार बुधवार का दिन बुध ग्रह का माना गया है। बुध को चातुर्य, तर्कशक्ति और वाकपटुता का कारक ग्रह माना जाता है साथ ही गणेश जी को ग्रंथो में बुद्धि और शुभता का देव कहा गया है। प्रत्येक शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का पूजन अनिवार्य होता है। धार्मक मान्यता है कि गणेश जी की पूजा से किया गए कार्य में किसी प्रकार की विघ्न-बाधा नहीं आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में पूजा, नियम, जप, तप और उपवास का बहुत महत्व माना जाता है। यदि पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ गणेश भगवान की पूजा आराधना की जाए तो जीवन की परेशानियों और विघ्न-बाधाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

विज्ञापन

To get growth in business do Wednesday fast know the vrat vidhi and rules
गणेश जी

यदि अत्यधिक कर्ज के कारण परेशान हैं या लगातार व्यापार में घाटा हो रहा है या फिर परिवार में नकारात्मकता के कारण कलह की स्थिति रहती है। त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं तो इन सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार का व्रत बहुत लाभकारी रहता है। बुधवार के दिन यदि विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक व्रत किया जाएं तो इससे बुध ग्रह तो अनुकूल होता ही है साथ ही भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और शुभता का वास होता है। जानते हैं व्रत नियम, विधि।

विज्ञापन
विज्ञापन

To get growth in business do Wednesday fast know the vrat vidhi and rules
गणेश जी

किसी भी माह में शुक्ल पक्ष के बुधवार से व्रत आरंभ कर सकते हैं लेकिन इस व्रत के अधिक शुभफल के लिए जिस दिन विशाखा नक्षत्र हो उस दिन से व्रत आरंभ करना चाहिए। कम से कम 7 बुधवार के व्रत का संकल्प अवश्य करना चाहिए। इससे अधिक आप 21 बुधवार के व्रत पूर्ण करने के बाद उद्यापन कर सकते हैं।

विज्ञापन

To get growth in business do Wednesday fast know the vrat vidhi and rules
गणेश जी
पूजन के नियम
  • जिस बुधवार को व्रत आरंभ करना है उस दिन प्रात: सूर्योदय के समय उठकर स्नानादि करके जितने व्रत करने हैं उनका संकल्प लें।
  • घर के मंदिर में गणओअति यंत्र की स्थापना करें और भगवान गणेश का आवाहन करें। 
  • रोली, अक्षत, दीपक, धूप, दूर्वा आदि से गणेश जी का पूजन करें। 
  • इसके बाद व्रत की कथा पढ़े और गणेश जी को लड्डू या फिर हलवे का भोग लगाएं।
  • पूजा करके आरती करें और अपनी गलतियों की क्षमा प्रार्थना करें। 
  • भगवान गणेश से कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें और दिनभर फलाहार व्रत रखें।
  • बुधवार के व्रत में आपको नमक का सेवन न करें। 
  • शाम को पूजन करें और सर्वप्रथम प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें।
  • इस दिन असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति को क्षमतानुसार हरी मूंग की दाल और हरे रंग के वस्त्र दान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed