फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   thursday remedy guruwar puja aur upay for married life will get happiness in hindi

Thursday Upay: वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए, गुरुवार के दिन जरुर करें ये उपाय

Thu, 15 Aug 2024 06:34 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 15 Aug 2024 06:34 AM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से श्री हरि की विशेष कृपा बरसती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन भगवान को खुश करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
thursday remedy guruwar puja aur upay for married life will get happiness in hindi
Vishnu ji - फोटो : freepik

विस्तार

सनातन धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। इसी क्रम में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवगुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से श्री हरि की विशेष कृपा बरसती है। वहीं बृहस्पति देव की कृपा से सारे कार्य आसान हो जाते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। अगर आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन भगवान को खुश करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

विज्ञापन


गुरुवार के दिन जरूर करें ये काम

पीले कपड़े दान दें
अगर आपके विवाह में देर हो रही हो तो बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। वहीं यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
विज्ञापन


गाय को खिलाएं ये चीज
बृहस्पतिवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मंत्र का जाप करें
बृहस्पतिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इस दिन पूजा के बाद बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। 

गर्दन में हल्दी का टीका लगाएं
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर बृहस्पतिवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।


विष्णु भगवान की पूजा करें
बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed