{"_id":"60d418149546ab4bab5cb6e9","slug":"strawberry-moon-2021-today-know-about-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strawberry Moon 2021: आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नजर आएगा स्ट्रॉबेरी मून","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Strawberry Moon 2021: आज रात आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, नजर आएगा स्ट्रॉबेरी मून
Thu, 24 Jun 2021 10:59 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:59 AM IST
सार
ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी की तरह कुछ गुलाबी रंग का दिखाई दे सकता है जो अपने कक्ष में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा।
विज्ञापन
Strawberry Moon 2021
- फोटो : Facebook
विस्तार
Strawberry Moon 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य करने से जातकों के समस्त प्रकार के कष्ट मिट जाते हैं। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। इसलिए पूर्णिमा की रात में चंद्रमा गोल, बड़ा और चमकीला नजर आता है। लेकिन आज की रात आकाश में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार, आज आसमान में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी रंग में नजर आएगा। इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ ऐसा दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून
बताया जा रहा है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी की तरह कुछ गुलाबी रंग का दिखाई दे सकता है जो अपने कक्ष में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा। भौगोलिक दृष्टि से स्ट्रॉबेरी मून को अगल-अलग नामों से भी जाना जाता है। जैसे इसे हॉट मून या हनी मून, ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होर मून, बर्थ मून, अंडे देने वाला मून, हैचिंग मून, और मीड मून भी कहते हैं। स्ट्रॉबेरी मून एक रात से अधिक समय तक दिखाई देता है।
विज्ञापन
इसलिए कहते हैं इसे स्ट्रॉबेरी मून
स्ट्रॉबेरी मून एक स्थानीय अमेरिकी नाम है। दरअसल प्राचीन अमेरिकी जनजातियों ने स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरूआत के लिए इस पूर्णिमा को चिन्हित किया था। इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। हालांकि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे यूरोप में मून रोज मून कहते हैं, जो गुलाब फूल की कटाई का प्रतीक है, उत्तरी गोलार्ध में इसे हॉट मून कहा जाता है।
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन का है संकेत
स्ट्रॉबेरी मून मौसम परिवर्तन का संकेत माना जाता है। जैसे स्ट्रॉबेरी मून के दिन से भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी का मौसम शुरू होता है। स्ट्रॉबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक माना जाता है। स्ट्रॉबेरी मून के बाद 24 जुलाई को बक मून और 22 अगस्त को स्टर्जजन मून भी दिखाई देगा।