फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Sat, 07 May 2022 07:38 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 07 May 2022 07:38 AM IST
विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat 2022 Date Tithi Puja Muhurat and Importance
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock

Pradosh Vrat 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो बार त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। दोनों त्रयोदशी तिथि शिव शंकर को समर्पित है। त्रयोदशी के दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने शिवीजी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से भर देते हैं। जो भी जातक नियम और निष्ठा से प्रदोष व्रत रखता है उसके सभी कष्टों का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और भगवान भोलेशंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में की गई भगवान शिव की पूजा कई गुना ज्यादा फलदायी होती है। तो चलिए आज जानते हैं वैशाख माह में दूसरा प्रदोष व्रत कब है और इसके महत्व के बारे में... 

Shukra Pradosh Vrat 2022 Date Tithi Puja Muhurat and Importance
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
प्रदोष तिथि

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 मई दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 27 मिनट पर शुरु हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 14 मई शनिवार को दोपहर 03 बजकर 22 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय में की जाती है। इसलिए ये प्रदोष व्रत 13 मई को रखा जाएगा। वहीं शुक्रवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। 

Shukra Pradosh Vrat 2022 Date Tithi Puja Muhurat and Importance
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
पूजा मुहूर्त

वैशाख माह के प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 04 मिनट से रात 09 बजकर 09 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन शाम करीब पौने 4 बजे से सिद्धि योग लग रहा है और हस्त नक्षत्र रहेगा।  ये दोनों ही मांगलिक एवं शुभ कार्यों के लिए अच्छे माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat 2022 Date Tithi Puja Muhurat and Importance
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
शुक्र प्रदोष व्रत एवं पूजा विधि

शुक्र प्रदोष व्रत वाले दिन प्रात: स्नान आदि करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद भोलेनाथ को याद करके व्रत एवं पूजा का संकल्प करें। फिर शाम के शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करें।

विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat 2022 Date Tithi Puja Muhurat and Importance
कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत - फोटो : iStock

पूजा के दौरान शिवलिंग को गंगाजल और गाय के दूध से स्नान कराएं। उसके बाद सफेद चंदन का लेप जरूर लगाएं। भगवान भोलेनाथ को अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी का पत्ता, सफेद फूल, शहद, भस्म, शक्कर आदि अर्पित करें। इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed