फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shri bankey bihari mandir vrindavan know puja fal and importance

Banke Bihari Mandir: श्री बांके बिहारी लाल की पूजा से होती है सुख-संपत्ति में वृद्धि

Wed, 13 May 2020 07:24 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 13 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
shri bankey bihari mandir vrindavan know puja fal and importance
बांके बिहारी - फोटो : self

श्री बांके बिहारी जी भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। उन्हें अनेकों नाम से जाना जाता है। जैसे कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकाधीश, वासुदेव आदि। मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि श्री बांके बिहारी लाल के आशीर्वाद से मनुष्य का जीवन पवित्र हो जाता है। उसके जीवन के समस्त पाप मिट जाते हैं। 

विज्ञापन


श्री बांके बिहारी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है, जो यूपी के वृंदावन में स्थित है। यहां भगवान बांके बिहारी की मात्र एक झलक पाने और अपनी मनोकामनओं की पूर्ति के लिए देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां पर बांके बिहारी के दर्शन और पूजा करता है उसका जीवन सफल हो जाता है।

विज्ञापन

बिहारी जी के वृंदावन धाम में कराएं शैया सेवा और पाएं सुख - साधनों से परिपूर्ण होने का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

बांके बिहारी लाल की पूजा का व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति धन-वैभव की परेशानियों में उलझा हुआ है तो उसे यह पूजा अवश्य करवानी चाहिए। इसके अलावा साधकों को अन्य प्रकार के भी लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं श्री बांके बिहारी लाल की पूजा के लाभ और फल।



बुराई पर विजय की होती है प्राप्ति
मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्री बांके बिहारी जी की विधि-विधान से पूजा-आराधना करता है, वह व्यक्ति समस्त प्रकार की बुराइयों पर विजय हासिल कर लेता है। फिर चाहें वह बुराई आंतरिक हो या फिर बाह्य हो। व्यक्ति श्री बांके बिहारी के आशीर्वाद से बुराइयों का अंत करने में सक्षम होता है।  

वृंदावन के बिहारी जी मंदिर में गुलाब जल से कराएं गर्भ गृह का प्रक्षालन एवं बिहारीजी का स्नान,होता है शत्रुओं का विनाश एवं धन - वैभव का आगमन
 

सुख-संपत्ति एवं सम्पदा में होती है वृद्धि
भगवान श्री बांके बिहारी भगवान विष्णु जी के अवतार हैं और मां लक्ष्मी उनकी अर्धांगिनी हैं। इसलिए जो व्यक्ति श्री बांके बिहारी लाल की पूजा-अर्चना पूरी विधि-विधान के साथ करता है। उसे मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्यक्ति के घर में सुख-शांति बनी रहती है। उसके धन संपत्ति में भी वृद्धि होती है और आय के साधन भी बढ़ते हैं।


नकारात्मक ऊर्जा होती है समाप्त
जिस जगह पर श्री बांके बिहारी लाल की आराधना विधि-विधान के साथ होती है। वहां के वातावरण में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा बहने लगती हैं। यदि घर पर आप इनकी आराधना करते हैं तो घर का वातारण सुख-शांति भरा रहता है। मन में भी नकारात्मक विचार नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed