फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sharad poornima laxmi pooja kojagra

दीपावली से पहले मां लक्ष्मी को खुश करने की रात

Tue, 07 Oct 2014 12:48 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
sharad poornima laxmi pooja kojagra

दीपावली आने में अभी कुछ दिन बाकी है। लेकिन अगर आप चाहें तो दीपावली से पहले ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। क्योंकि दीपावली से पहले एक खास रात आती है जिसे शरद पूर्णिमा की रात कहते हैं।

विज्ञापन


इस रात मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ छिटकती चांदनी में पृथ्वी भ्रमण के लिए निकलती हैं। इसलिए कहा गया है कि शरद पूर्णिमा की रात जो सोता है वह खोता है और जो जागता है वह धन संपत्ति पाता है।
विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा देवी लक्ष्मी का जन्मदिवस है। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस रात जल सिंघारा, बताशा, खीर, मखाना और लड्डू का भोग लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर और योग्य जीवनसाथी पाने के लिए

sharad poornima laxmi pooja kojagra

ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में जो भक्त भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी और उनके वाहन की पूजा करता है, देवी लक्ष्मी उन पर कृपा करती हैं।

शरद पूर्णिमा के विषय में एक मान्यता यह भी है कि कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकेय का जन्म भी शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था।

इसी कारण से इसे कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में इस दिन कुमारी कन्याएं प्रातः स्नान करके सूर्य और चन्द्रमा की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इससे योग्य पति मिलता है।

ज्योतिष की दृष्टि से भी आज की रात है खास

sharad poornima laxmi pooja kojagra

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज के दिन वृद्घि नामक योग बना हुआ है साथ सर्वार्थ सिद्घि योग भी है। यह दोनों ही योग शुभ फलदायी माने गए हैं। इन योगों में देवी लक्ष्मी की पूजा और नए काम की शुरु करना धन वृद्घि कारक माना गया है।

शास्त्रों में बताया गया है कि शरद पूर्णिमा की रात में जो व्यक्ति जागरण करके भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा और कीर्तन करता है उसकी कुण्डली में धन योग नहीं होने पर भी माता उसे धनवान बना देती हैं।

शरद पूर्णिमा की रात एक टोटका भी काफी प्रचलित है। रात में चावल या मखाने का खीर बनाकर खुले आसमान में छन्नी से ढ़ककर रख दें। सुबह इसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें। मान्यता है कि इससे स्वास्थ्य और धन लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed