फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shanivar Upay Do these special measures on Saturday to get desired results

Shanivar Upay: मनोवांछित फल पाने के लिए शनिवार को करें ये विशेष उपाय

Sat, 11 Dec 2021 12:47 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 12:47 AM IST
सार

शनि ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डाल सकता है। नकारात्मक प्रभाव घातक साबित हो सकते हैं क्योंकि वे किसी व्यक्ति के जीवन में गंभीर अशांति लाते हैं। ऐसे में उन उपायों पर एक नजर डालते हैं जो जातकों को अपने दुर्भाग्य को दूर रखने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
Shanivar Upay Do these special measures on Saturday to get desired results
Shanivar Upay - फोटो : self

विस्तार

Shanivar Upay: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन शनि देव का दिन माना जाता है। शनि ग्रह जातक के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डाल सकता है। नकारात्मक प्रभाव घातक साबित हो सकते हैं क्योंकि वे किसी व्यक्ति के जीवन में गंभीर अशांति लाते हैं। यदि कोई व्यक्ति शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या से गुजर रहा है तो वह शनिवार के दिन कुछ उपाय करके शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पा सकता है। जो लोग शनि ढैया, साढ़ेसाती या शनि दोष से प्रभावित हैं उनके लिए शनिवार के उपाय करना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि किसी की कुण्डली में शनि नीच की स्थिति में हो तो जातक के साथ कई परेशनियां उत्पन्न होती हैं। वैसे अनैतिक कार्यों में लिप्त रहता है और उसे धन हानि भी होती है। उस व्यक्ति का जीवन भी लगातार हादसों से घिरा रहता है। ऐसे में शनि दोष से प्रभावित जातक को शनिवार के दिन अपने शनि दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आइए अब उन उपायों पर एक नजर डालते हैं जो जातकों को अपने दुर्भाग्य को दूर रखने में मदद करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार के उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को आटा, काले तिल, चीनी का मिश्रण तैयार कर उसे चीटियों को खिलाएं।
  • शनिवार को सूर्यास्त के समय काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर मध्यमा अंगुली में धारण करें।
  • शनिदेव के नाम का जाप करें।
  • शनिवार के दिन काला कपड़ा, लोहे के बर्तन, काले तिल, कंबल, उड़द की दाल का दान करें। 
  • बंदरों को गुड़-चने खिलाएं। साथ ही प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
  • शनिदेव को नीले रंग के पुष्प चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माल से ॐ शं शनिश्चराय नमः का जाप करें। 
  • शनिवार के दिन एक कटोरी में तेल लें और उसमें अपना मुख देखें, फिर उस तेल को किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और उसके नीचे दीपक जलाएं।
  • शनिवार के दिन तांबे के बर्तन में जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed