फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Saturday Special Jai Jai Shani Dev Maharaj Aarti Lyrics In Hindi

Shani Dev Aarti: शनिवार के दिन जरूर करें शनिदेव की आरती, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Sat, 23 Jul 2022 06:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 23 Jul 2022 06:00 AM IST
सार

Shani Dev Ji Ki Aarti: शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ ही शनि देवी की आरती भी करनी चाहिए। शनि देव की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

विज्ञापन
Saturday Special Jai Jai Shani Dev Maharaj Aarti Lyrics In Hindi
शनिवार के दिन जरूर करें शनिदेव की आरती, बनेंगे सभी बिगड़े काम - फोटो : istock

विस्तार

Jai Jai Shani Dev Maharaj Aarti : हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि के प्रकोप से बचने के लिए इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि जब शनि देव किसी जातक पर प्रसन्न होते हैं तो उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। धार्मिक शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि देव जिन लोगों पर प्रसन्न होते हैं, उन लोगों को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ ही शनि देवी की आरती भी करनी चाहिए। शनि देव की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये रही शनि देव की आरती... 

विज्ञापन


भगवान शनिदेव की आरती

जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।
तुम सूर्य पुत्र बलिधारी,
भय मानत दुनिया सारी ।
साधत हो दुर्लभ काज ॥

तुम धर्मराज के भाई,
जब क्रूरता पाई ।
घन गर्जन करते आवाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम नील देव विकराली,
है साँप पर करत सवारी ।
कर लोह गदा रह साज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम भूपति रंक बनाओ,
निर्धन स्रछंद्र घर आयो ।
सब रत हो करन ममताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा को राज मितयो,
निज भक्त फेर दिवायो ।
जगत में हो गयी जय जयकार ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

तुम हो स्वामी हम चरणं,
सिर करत नमामी जी ।
पूर्ण हो जन जन की आस ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

जहाँ पूजा देव तिहारी,
करें दीन भाव ते पारी ।
अंगीकृत करो कृपाल ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

कब सुधि दृष्टि निहरो,
छमीये अपराध हमारो ।
है हाथ तिहारे लाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

हम बहुत विपत्ति घबराए,
शरणागत तुम्हरी आये ।
प्रभु सिद्ध करो सब काज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

यहाँ विनय करे कर जोर के,
भक्त सुनावे जी ।
तुम देवन के सिरताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥

जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed