फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में होगा भव्य मंदिर का निर्माण, जानिए भगवान राम की जन्मभूमि से जुड़े रोचक तथ्य...

Fri, 24 Jul 2020 05:33 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 24 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
ram janam bhumi pujan ayodhya interesting facts and history after lord ram
अयोध्या की पावन भूमि में भगवान राम का जन्म हुआ था - फोटो : social media

काफी लंबे समय से भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर इंतजार चल रहा था। 5 अगस्त, बुधवार को भगवान राम की जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार अयोध्या की पावन भूमि में भगवान राम का जन्म हुआ था। अयोध्या का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। आज हम आपको अयोध्या की पावन भूमि से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। आइए जानते हैं अयोध्या से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

ram janam bhumi pujan ayodhya interesting facts and history after lord ram
भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या पवित्र सप्तपुरियों में से एक है - फोटो : अमर उजाला

पवित्र सप्तपुरियों में से एक है अयोध्या नगरी

  • भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या पवित्र सप्तपुरियों में से एक है। अयोध्या के अलावा मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका (उज्जयिनी) और द्वारका पवित्र सप्तपुरियों में शामिल हैं।
ram janam bhumi pujan ayodhya interesting facts and history after lord ram
अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है - फोटो : social media

सूर्दशन चक्र पर बसी है अयोध्या नगरी

  • धार्मिक पुराणों के अनुसार अयोध्या नगरी भगवान विष्णु के सूर्दशन चक्र पर बसी हुई है। स्कंद पुराण के अनुसार अयोध्या ब्रह्मा, विष्णु और शंकर भगवान की पवित्र स्थली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram janam bhumi pujan ayodhya interesting facts and history after lord ram
भगवान विश्वकर्मा द्वारा अयोध्या नगरी का निर्माण किया गया

विश्वकर्मा ने किया अयोध्या नगरी का निर्माण

  • धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने ब्रह्मा, मनु, देवशिल्पी विश्वकर्मा और महर्षि वशिष्ठ को अपने रामावतार के लिए भूमि चयन करने के लिए भेजा था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वशिष्ठ द्वारा सरयू नदी के तट पर अयोध्या का चयन किया गया और भगवान विश्वकर्मा ने इस नगर का निर्माण किया।
विज्ञापन
ram janam bhumi pujan ayodhya interesting facts and history after lord ram
सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज ने अयोध्या की स्थापना की थी - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या की स्थापना

  • धार्मिक कथाओं के अनुसार सूर्य के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज ने अयोध्या की स्थापना की थी। अयोध्या पर राज करने वाले राजा दशरथ अयोध्या के 63वें शासक थे। प्राचीन कथाओं के अनुसार अयोध्या रघुवंशी राजाओं की बहुती पुरानी राजधानी थी। प्राचीन उल्लेखों के अनुसार तब अयोध्या का क्षेत्रफल 96 वर्ग मील था। अयोध्या का वर्णन विस्तार से वाल्मीकि रामायण के 5वें सर्ग में किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed